मैं भी उन्हें रुलाऊंगा
इसके बाद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं उन प्रदर्शन करने वालों को नहीं छोड़ूंगा। जिन्होंने भी मेरी बेटी सुहाना को रुलाया है मैं भी उन्हें रुलाऊंगा।' शाहरुख ने बताया, 'मैंने अपना शूट कैंसल किया और घर के लिए निकल पड़ा। मेरी छह साल की बच्ची सुहाना रो रही थी। मेरे घर के बाहर लोग चिल्ला रहे थे। अगर कहोगे कि तुम मुझे चोट पहुंचाओगे तो मैं वाकई डरता हूं। क्योंकि मेरे बाद मेरे बच्चों का क्या होगा? लेकिन अगर तुम मेरे बच्चों को धमकाओगे तो मैं अपने बारे में नहीं सोचूंगा।'