बॉलीवुड

फैंस की बेपनाह मोहब्बत की वजह से मुसीबत में पड़े बॉलीवुड के ये 8 सुपरस्टार्स

बॉलीवुड स्टार्स को लोग काफी पसंद करते हैं। कई लोग तो अपने फेवरेट स्टार को भगवान समझकर पूजा भी करते हैं। फैंस का ये प्यार इन स्टार्स कई बार काफी महंगा भी पड़ चुका है। जिसकी वजह से उनके सामने कई तरह की मुसीबतें भी आ खड़ी हुईं हैं।
4 min read
Bollywood Celebs
Bollywood Celebs

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की दीवानगी पूरी दुनियाभर में देखने को मिलती है। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के डॉयलॉग्स और गाने विदेशों तक में सुनने को मिलते हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिन्हें देखने के लिए लोग तरसते है। ऐसे में फैंस के बीच इन सेलेब्स की दीवानगी देख सभी के होश उड़ जाते हैं। कभी-कभी सेलेब्स के लिए फैंस का प्यार मुसीबत बन जाता है। यही नहीं उनके परिवार वालों को भी इस मुसीबत से गुज़रना पड़ता है। जिसकी वजह से सेलेब्स को पुलिस स्टेशन तक के चक्कर लगाने पड़ गए। बॉलीवुड स्टार्स को लोग काफी पसंद करते हैं। कई लोग तो अपने फेवरेट स्टार को भगवान समझकर पूजा भी करते हैं। फैंस का ये प्यार इन स्टार्स कई बार काफी महंगा भी पड़ चुका है। जिसकी वजह से उनके सामने कई तरह की मुसीबतें भी आ खड़ी हुईं हैं।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर शाहिद कपूर कई लोगों के मनपसंदीदा स्टार हैं। शाहिद कपूर की क्यूटनेस पर आम से लेकर खास तक लड़कियां मरती थीं। बताया जाता है कि अभिनेता राज कुमार की बेटी वास्तुविता पंडित शाहिद की बहुत बड़ी दीवानी थीं। वो खुद को शाहिद कपूर की पत्नी तक बताती थीं। शाहिद को लेकर वास्तुविता का दीवानगी इस कदर बढ़ गई थीं कि उन्होंने उनके घर के सामने ही बंगला ले लिया था। बात को काफी बढ़ता देख शाहिद को वास्तुविता के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवानी पड़ गई थी।

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार का भी लड़कियों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। लड़कियों के बीच अक्की की दीवानगी देख लोग दंग रह जाते थे। इसका एक नमूना तब देखने को मिला जब लखनऊ से भागकर मुंबई पहुंच गई थीं। उस लड़की ने अक्षय कुमार से मिलने की खूब कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिल पाई। अक्षय कुमार से ना मिल पाने के गम में उस लड़की ने अपनी कलाई काट दी। उस लड़की को अक्षय ने ही अस्पताल में एडमिट कराया था।

सनी लियोन

सनी लियोन भी इसे फेज कर चुकी हैं। सनी का एक फैन उनका इतना बड़ा दीवाना था कि रोज़ाना वो उन्हें फोन करके खूब तंग किया करता था। साथ ही वो सनी को फोन पर कहता था कि वो उनके घर पर आकर सब बर्बाद कर देगा। फैन की ये बात सुनकर सनी इतना डर गईं कि वो घर से निकलते हुए अपनी सुरक्षा के लिए कई तरह की चीज़ें लेकर निकलती थीं।

श्रुति हासन

श्रुति हासन के लिए तो उनका क्रू मेंबर घातक साबित हुआ। श्रुति हासन के क्रू मेंबर ने उनका गला तक दबाने की कोशिश की थी। इस हादसे ने श्रुति हासन को बुरी तरह से डरा दिया। जिसके बाद उन्होंने शख्स के खिलाफ कंम्लेंट दर्ज कराई थी।

ऋतिक रोशन

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फैन तो पूरी दुनिया है। देश ही नहीं विदेशों में ऋतिक की फैन फ्लोइंग देखने को मिलती है। उनकी एक दीवानी थी। जो कि रूस में रहती थी। उस रूसी लड़की का नाम Anna था। Anna अपने फेवरेट एक्टर से मिलने के लिए लंबे समय तक उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़ी रहीं। ऋतिक से मिलने के लिए उस लड़की ने उनके ऑफिस में घूसने की कोशिश भी की। ये मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तब जाकर ऋतिक रोशन ने ये मुसीबत टली।

वरुण धवन

वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने तो उन्हें प्रपोज तक कर दिया था। वरुण ने उस लड़की खूब समझाने की कोशिश की। जिसके बाद वरुण के परिवार के पास कई तरह के फोन जानें लगे। जिसके बाद वरुण और उनके परिवार को डर लगने लगा। बाद में अभिनेता ने पुलिस में शिकायत कर इस मामले को सुलझाया।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन की खूबसूरती के दीवाने करोड़ों लोग हैं। उनके आशिकों की गिनती भी करोड़ों में हैं। इसी में से सुष्मिता का एक ऐसा दीवाना निकला। जो उन्हें तोहफे भेजा करता था। उस क्रेजी फैन ने सुष्मिता सेन को शादी का जोड़ा और गहने भेज डाले। साथ ही शादी के प्रपोज भी कर डाला। यही नहीं सुष्मिता के उस फैन ने सुसाइड तक करनी की धमकी दे डाली। शख्स का पागलपन देख सुष्मिता सेन डर गईं और उन्होंने फौरन पुलिस में उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

जॉन अब्राहम

फिल्म 'दोस्ताना' करने के बाद एक्टर जॉन अब्राहम के गले एक मुसीबत आन पड़ी थी। फिल्म रिलीज़ हो जाने के बाद एक्टर के लैंड लाइन नंबर पर एक शख्स फोन करने लगा। उस शख्स की जिद्द थी कि वो जॉन से मिलना चाहता है। जॉन से मिलने के लिए वो शख्स उनके माता-पिता तक भी पहुंच गया। ये देखने के बाद जॉन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

Published on:
12 Sept 2021 03:17 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान