प्यार में पड़ना और फिर उसी इंसान से शादी होना, किसी-किसी के नसीब में होता है। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्हें एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ। लेकिन शादी आखिरकार किसी और से ही रचानी पड़ी।
नई दिल्ली: जिससे प्यार किया जाए, उसी से शादी भी हो जाए। ऐसा बुहत की कम देखने को मिलता है। अक्सर प्यार करने वाले अलग ही हो जाते हैं और दोनों अलग-अलग शादी रचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी लाइफ में कई बार प्यार हुआ, शादी आखिरकार किसी और से रचाने पड़ी। आइये जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में।
कटरीना कैफ- सबसे पहले बात कैटरीना कैफ की। जिन्होंने कुछ दिन पहले ही एक्टर विक्की कौशल से शादी की है। ये तो सब जानते हैं कि विक्की उनका पहला प्यार नहीं थे। उनसे पहले कैटरीना कैफ नाम सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है।
शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा के साथ लव मैरिज करने वाली शिल्पा शेट्टी भी अपने पति से पहले किसी और को अपना दिल दे चुकीं थीं। राज कुंद्रा से पहले शिल्पा शेट्टी का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़का था। इसके अलावा उनका नाम फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और सलमान खान तक के साथ लिंक अप हुआ।
प्रियंका चोपड़ा- अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, अक्षय कुमार और शाहरुख खान तक से जुड़ चुका है।
करिश्मा कपूर- संजय कपूर से शादी से पहले करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी। इसके अलावा करिश्मा कपूर के इश्क के चर्चे गोविंदा से लेकर सलमान खान और अजय देवगन तक से रहे थे।
दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण आज अपनी पति रणवीर सिंह के साथ खुशनुमा अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन रणवीर दीपिका पहला प्यार नहीं थे। उनसे पहले दीपिका का नाम रनबीर कपूर, निहार पांड्या, उपेन पटेल, एमएस धोनी, युवराज सिंह और सिद्धार्थ माल्या के साथ जुड़ चुका है।
रवीना टंडन- रवीना टंडन ने फिल्म निर्माता अनिल थडानी से शादी की थी। लेकिन एक वक्त था जब उनके और अक्षय कुमार के इश्क के चर्चे थे। इसके अलावा उनका नाम सनी देओल और अजय देवगन तक से जुड़ चुका है।
बिपाशा बसु- एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने से 6 साल छोटे टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन उनसे पहले एक्ट्रेस का नाम जॉन अब्राहम, डिनो मोरियो, मिलिंद सोनम, सैफ अली खान और हरमन बावेजा के साथ तक जुड़ चुका है।