बॉलीवुड

करीना-तैमूर से लेकर शाहरुख-आर्यन समेत ये स्टारकिड्स हैं अपने पैरेंट्स की कार्बन कॉपी

बॉलीवुड के स्टार किड्स काफी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों में एंट्री ना करने के बावजूद भी ये स्टार किड् सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक हैं। आज आपको कुछ ऐसे ही स्टारकिड्स के बारें में बताएंगे। जो बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह दिखाई देते हैं।  

3 min read
These Bollywood Star Kids Look Like Of Their Parents See Photos

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और स्टार किड्स एक हॉट मुद्दा है। अक्सर इन दोनों ही मुद्दों पर जमकर वाद-विवाद देखने को मिलते हैं। स्टार किड्स को अक्सर ट्रोलिंग और कई अलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। वहीं उनके माता-पिता का कहना होता है कि स्टार किड्स के लिए भी इंडस्ट्री में काम ढूंढना उतना ही मुश्किल होता है जितना कि एक आउटसाइडर के लिए होता है। तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारें में बताएंगे जो बिल्कुल अपने पेरेंट्स की फोटो कॉपी नज़र आते हैं। काम से ना सही लेकिन शक्ल से।

तैमूर अली खान

स्टार किड्स की लिस्ट में पहला नाम मोस्ट पॉपुलर स्टार किड् तैमूर अली खान का आता है। एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर सोशल मीडिया ससेंशन हैं। तैमूर अपनी मां करीना कपूर पर गए हैं। करीना भी अपने बचपन में तैमूर जैसी ही थीं।

आर्यन खान

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बिल्कुल उनकी फोटो कॉपी हैं। आर्यन खान के फिचर्स बिल्कुल उनके पिता शाहरुख से पूरी तरह से मेल खाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आर्यन की फीमेल फॉलोइंग जबरदस्त है।

इब्राहिम अली खान

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की बात करें तो अपने पिता पर गए हैं। इब्राहिम बिल्कुल अपने पिता सैफ अली खान की तरह ही नज़र आते हैं। जिसे कई लोग सही भी मानते हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन पर गए हैं। उनकी आंखे उनके पिता से मिलती है। आपको बात दें ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीड गॉड माना जाता है।

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बात करें तो वो अपनी मां जैसी दिखाई देती हैं। सारा को उनकी मां अमृता की कार्बन कॉपी बताया जाता है।

टाइगर श्रॉफ

80 के दशक में जैकी श्रॉफ सभी लड़कियों के दिलों पर अपने लुक्स से राज किया करते थे। वहीं अब उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस से लड़कियों का दिल चुराते हुए नज़र आते हैं। टाइगर अपने पिता जैकी के लुक्स से मेल खाते हैं।

Published on:
27 Jul 2021 07:44 pm
Also Read
View All