बॉलीवुड

क्या है Sologamy? ये सेलेब्स भी कर चुके हैं खुद से ही ‘शादी’

हाल में एत खबर आ रही थी, जहां गुजरात में एक लड़की क्षमा बिंदु ने सोलोगैमी (Sologamy) की है यानि की खुद से ही शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे बेहद से सेलेब्स हैं, जिन्होंने खुद से शादी की है.
3 min read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 1:56 PM IST
ये सेलेब्स भी कर चुके हैं खुद से ही 'शादी'
ये सेलेब्स भी कर चुके हैं खुद से ही 'शादी'

हाल में गुजरात के वडोदरा से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई थी, जिसको सुनने के बाद सभी हैरान रह गए थे कि ऐसा कैसे हो सकता है? खबर थी कि वहां रहने वाली क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) ने 9 जून 2022 को सोलोगैमी (Sologamy) को अपनाते हुए उन्होंने खुद से ही शादी कर ली, लेकिन लोग इस बात को समझ नहीं पाए कि ऐसा कैसे होता है. सोलोगैमी में शादी के जैसा ही माहोल होता है, जिसमें ढोल, नाच-गाना, गीत-संगीत और रस्म सबकुछ होता है, बस दूल्हा ही नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कई सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने सोलोगैमी को अपनाया है.

क्या है ये सोलोगैमी (What Sologamy)

सोलोगैमी को ऑटोगैमी कहा जाता है. इसका मतलब होता है कि लोग खुद से ही शादी करते हैं. यानी खुद से ही प्यार और खुद से ही हमेशा के लिए एक बंधन में बंध जाना. ऑटोगैमी के अलावा इसको सेल्फ लव और सेल्फ मैरिज के नाम से भी जाना जाता है. सोलोगैमी में बस इतना फर्क होता है कि इसमें दो लोग नहीं बल्कि अकेले सात वचन लेकर लड़का या लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं. ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें खुद से ही प्यार हुआ और उन्होंने खुद से ही शादी कर ली, तो चलिए आपको बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने सोलोगैमी को अपनाते हुए खुद से ही शादी कर ली.


एड्रियाना लीमा (Adriana lima)

एड्रियाना लीमा अपने फैशन और स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन एड्रियाना को लेकर सुर्खियां तब बटोरी थी, जब उन्होंनें इंस्टाग्राम पर खुद से शादी का ऐलान किया था. एड्रियाना लीमा ने खुद से शादी का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'शादी की अंगूठी क्या होती है? ये एक प्रतीक है. मैंने तय किया है कि मैं खुद से खुद के लिए और खुद की खुशियों के लिए शादी करती हूं'.


फैंटासिया बर्रीनो (Fantasia Barrino)

अमेरिकन आइडल रह चुकीं फैंटासिया बर्रीनो ने भी खूद को अपना जीवनसाथी बनाया था. फैंटासिया ने अपने पति से शादी करने से पहले खुद से शादी की थी. इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि 'किसी भी दूसरे इंसान में प्यार ढूंढने से पहले खुद से प्यार करना जरूरी होता है और ये बस वही था'.


क्रिस गलेरा (Chris Galera)

ब्राजील की मॉडल क्रिस गलेरा का नाम भी सोलोगैमी की लिस्ट में आता है. उन्होंने भी खुद से शादी करने का फैसला लिया था. क्रिस ने भी अपने पति से शादी करने से पहले 3 महीने तक खुद से शादी की थी और फिर खुद से ही डिवोर्स भी ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी.


लौरा मैसी (Laura Messi)

इटली की रहने वाली लौरा मैसी ने भी साल 2017 में खुद से शादी की. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि 'उन्हें 40 की उम्र तक कोई जीवनसाथी नहीं मिला और उन्होंने खुद से ही शादी करने का फैसला लिया'.

Updated on:
10 Jun 2022, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन