बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो अपने कद की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। जानिए इन हसीनाओं की हाइट के बारें में।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अधिकतर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं उनकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। उनकी हाइट। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनकी हाइट के सामने अच्छे-अच्छे हीरो भी छोटे नज़र आते हैं।
सुष्मिता सेन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आता है। सुष्मिता की हाइट 1.71 मीटर यानी कि 5 फुट 9 इंच है।
अनुष्का शर्मा
'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में सुपरस्टार शाहरुख खान संग डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी हाइट की वजह से जानी जाती हैं। अनुष्का की हाइट भी 5 फुट 9 इंच है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की हाइट भी 5 फुट 9 इंच है। अक्सर देखा गया है कि दीपिका अपने को स्टार्स के सामने काफी लंबी नज़र आती हैं। उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी उनसे हाइट में कम हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की हाइट की बात करें तो वो 5 फुट 8 इंच हैं। आपको जल्द ही कैटरीना कैफ सुपरस्टार सलमान खान संग फिल्म 'टाइगर 4' में नज़र आने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की हाइट भी 5 फुट 8 इंच हैं। प्रियंका अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। फिलहाल वो अपने पति निक जोनस संग अमेरिका में है।