बॉलीवुड

इन 6 सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद खोला पोल पट्टी, लोग भी रह गए दंग

बॉलीवुड में कम ही रिश्ते काफी लम्बे समय तक चलते है। औऱ कई लोग तो ऐसे भी है बॉलीवुड में जो बेकअप के बाद भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।कई सेलेब्स मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नज़रबंद रखने में यकीन करते हैं। लेकिन काफ़ी सेलेब्रिटीज़ ऐसे भी हैं, जो रिलेशनशिप के बारे में पब्लिकली बात करने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाए।
2 min read
katrina_salman.jpg

आज इस स्टोरी में हम आपको उन सेलेब्रिटीज़ के बारें में बताएगे जिन्होनें अपने Ex पार्टनर को लेकर दिए थे स्टेटमेंट्स इसी के बारे में विस्तार से बताएगें हम ।

कैटरीना कैफ और सलमान खान

कैटरीना कैफ़ और सलमान ख़ान बेहद ही अच्छे कपल थे। लोगों को लगने लगा था कि सलमान और कटरीना दोनो एक दूसरे से शादी कर लेगे।लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनो एक दुसरे से अलग हो गए। एक इंटरव्यू में कैट ने अपने Ex बॉय सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था। सलमान और मेरा रिशता पवित्र था इसलिए ब्रेकअप के बाद भी हम दोनो साथ मे है और पहले से अच्छे दोस्त है।हालाकि अब हाल ही में कटरीना ने विक्की कोशल से शादी कर ली है।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा में प्यार 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से शुरु हुआ था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में एक शब्द नहीं बोला। लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की थी। आलिया भट्ट ने कहा- मेरे अंदर सिड के लिए काफ़ी सारी इज्ज़त और प्यार है. हमने एक साथ इंडस्ट्री में क़दम रखा था. मैं उसे लंबे समय से जानती हूं।

कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर का रिशता 6 साल तक चला था इसके बाद दोनों को बीच करवाहट आ गया और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। एक्ट्रेस ने एक बार रणबीर संग अपनी रिलेशनशिप पर कहा था- कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।दिल टूटने की आशंका ही मेरा एकमात्र डर है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान दोनो की लव स्टोरी बहुत दर्द नाक थी। साल 2002 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान ख़ान के बारे में बात में सब कुछ बताया उन्होनें कहा कि सलमान ब्रेकअप हो गया था। लेकिन वो इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। वह अक्सर मेरे काम के बीच में आ जाते थे। सलमान ने कई बार मेरे साथ फिजिकल होने की कोशीश की है। जब मैंने उनका फोन उठाने से इनकार किया। तो सलमान ने मुझे मारा और खुद को शारीरिक रूप से घायल कर लिया।

Updated on:
05 Jan 2022 06:42 pm
Published on:
05 Jan 2022 06:42 pm