बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में लिया आलीशान घर, लग्जरी सुविधाओं से है लैस

टाइगर श्रॉफ ने यह घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है। इस इलाके की गिनती सबसे महंगे इलाकों में होती है। यह एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव और सेफ गेटेड कम्युनिटी है।

3 min read
Aug 24, 2021
tiger_shroff.jpg
Tiger Shroff New Home

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 'हीरोपंती' फिल्म से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच टाइगर ने अपने लिए नया आशियाना लिया है। खास बात ये है कि उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में अपने लिए ये आलीशान घर खरीदा है।

मुंबई के महंगे इलाके में खरीदा घर
टाइगर श्रॉफ ने यह घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है। इस इलाके की गिनती सबसे महंगे इलाकों में होती है। यह एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव और सेफ गेटेड कम्युनिटी है। इसमें 2, 3, 4, 5, 6 और 8 बीएचके अपार्टमेंट हैं। टाइगर ने जो घर लिया है उसमें दो या चार नहीं बल्कि आठ कमरे हैं। इतने बड़ा घर लेने के पीछे का मकसद है उनका परिवार। जी हां, टाइगर अपने पूरी फैमिली के साथ इस घर में रहेंगे। टाइगर के साथ उनके माता-पिता और बहन कृष्णा श्रॉफ इस घर में शिफ्ट हो चुके हैं।

लग्जरी सुविधाओं से है लैस
खबरों की मानें तो अपने घर को और शानदार बनाने के लिए टाइगर ने जॉन अब्राहम के भाई एलेन से डिजाइन करवाया है। एलेन अब तक कई सेलेब्स के घर को डिजाइन कर चुके हैं। टाइगर इससे पहले कार्टर रोड की एक बिल्डिंग में किराए पर रहते थे। लेकिन अब वह अपने लग्जरी घर में शिफ्ट हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि इसमें जिम, गेम रूम, स्विमिंग पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। साथ ही, उनके कॉम्प्लेक्स से अरब सागर बिल्कुल साफ दिखाई देता है। यहां रहने का कई सेलेब्स सपना देखते हैं। रानी मुखर्जी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मेघना घई पुरी और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स यहां रहने की इच्छा जता चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आए थे। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम’ का रिप्राइज्ड वर्जन रिलीज हुआ है। इस गाने को टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। इसके अलावा, दो दिन पहले टाइगर ने अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’का टीजर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं।

Published on:
24 Aug 2021 02:23 pm