बॉलीवुड

Tamil Nadu assembly elections: TVK की बढ़त पर टाइगर श्रॉफ का बड़ा बयान, थलपति विजय के लिए कह दी ऐसी बात

Tiger Shroff tamil nadu election result: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर टाइगर श्रॉफ ने TVK (थलपति विजय) की बढ़त पर बड़ा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
May 04, 2026
TVK की बढ़त पर टाइगर श्रॉफ का बड़ा बयान, थलपति विजय के लिए कह दी ऐसी बात
थलपति विजय (फोटो सोर्स : X)

Tiger Shroff tamil nadu election result: तमिल सुपरस्टार और एक्टर से राजनेता बने विजय के लिए सोमवार 4 मई यानी आज का दिन बेहद ख रहा। बता दें, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी थी और इस खास अवसर पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी विजय को बधाई देते हुए अपना सपोर्ट जताया। इस समर्थन ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी।

लोगों का उन पर जो भरोसा है वो देखना कमाल का है

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने X पर विजय की सराहना करते हुए लिखा कि लोगों का उन पर जो भरोसा है वो देखना कमाल का है और उन्होंने विजय को इस नए चैप्टर में और ताकत मिलने की कामना की। ये पोस्ट सामने आते ही विजय के फैंस ने कमेंट सेक्शन में टाइगर को इस जरूरी वक्त में साथ देने के लिए धन्यवाद देते हुए संदेशों की बाढ़ ला दी। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि टाइगर और विजय ने कभी पर्दे पर साथ काम नहीं किया। हालांकि, टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ 2019 की फिल्म 'बिगिल' में विजय के साथ काम कर चुके हैं। इस पारिवारिक कनेक्शन ने इस सपोर्ट को और भी खास बना दिया।

विजय को केवल बॉलीवुड से नहीं बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री से भी दमदार समर्थन मिला। सिबी सत्यराज, जय, वरलक्ष्मी सरथकुमार और श्रीमन जैसे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके विजय के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। दरअसल, विजय के पिता और फिल्मकार एस. ए. चंद्रशेखर मतगणना से पहले थिरुथानी मुरुगन मंदिर गए और बेटे की जीत के लिए दुआएं मांगीं।

चुनाव नतीजों वाले दिन

बता दें, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के लिए ये पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था। एक एक्टर से राजनेता बनने का ये सफर कितना कामयाब होगा। इसका जवाब अब मतगणना के नतीजों में मिलना शुरू हो रहा था। एक्टर विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' का कुछ हिस्सा कथित तौर पर लीक होने के बाद विवाद में है और CBFC सर्टिफिकेशन का इंतजार होने की वजह से रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

Updated on:
04 May 2026 03:15 pm
Published on:
04 May 2026 03:13 pm