बॉलीवुड

दाऊद को मारने वाली थी वो… O Romeo में दिखेगा दीदी के मौत और बदले का वो खूनी खेल, जिसे सुनकर कांप उठेगी रूह

O romeo Sapna Didi Real Story: O Romeo में दिखाया गया सपना दीदी की दर्दनाक मौत और उसके बदले का खूनी खेल, जिसे देखकर रूह कांप उठेगी आपकी...

2 min read
Jan 11, 2026
Tripti Dimri O Romeo role (सोर्स: x)

O romeo Sapna Didi Real Story: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपने खूंखार और 'क्रेजी' अंदाज के साथ पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) साल 2026 की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्मों में से एक मानी जा रही है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में शाहिद कपूर एक बेरहम गैंगस्टर और एक जुनूनी प्रेमी, दोनों ही रूपों में नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें

Box Office Shock! 50% गिरावट से ‘द राजा साब’ की बढ़ी टेंशन, ‘धुरंधर’ अब भी रफ्तार में आगे

O Romeo में दिखेगा दीदी के मौत और बदले का वो खूनी खेल

इस टीजर के रिलीज होने के साथ ही फिल्म की कहानी और रोल को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। फिल्मी गलियारों में ये चर्चा है कि 'ओ रोमियो' मुंबई अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची और खौफनाक दास्तान पर बेस्ड हो सकती है। साथ ही, ये भी कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर का रोल फेमस गैंगस्टर हुसैन उस्तरा (Hussain Ustara) से प्रेरित है, तो वहीं उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा रहीं तृप्ति डिमरी का रोल लेडी गैंगस्टर सपना दीदी से मिलता-जुलता है। बता दें, अशरफ खान, जिन्हें दुनिया 'सपना दीदी' के नाम से जानती थी, मुंबई अंडरवर्ल्ड की सबसे निडर टॉमबॉय लेडी में से एक थीं। उनकी दाऊद इब्राहिम के साथ कट्टर दुश्मनी की वजह बेहद निजी थी।

खबरों की माने तो, दाऊद के गैंग ने सपना दीदी के पति महमूद खान की हत्या कर दी थी क्योंकि उन्होंने दाऊद का काम करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पति की मौत का बदला लेने के लिए एक सीधी-सादी महिला 'सपना दीदी' बन गई और अंडरवर्ल्ड में कदम रखा। उन्होंने दाऊद के दुश्मन हुसैन उस्तरा का गैंग जॉइन किया और उससे हथियार चलाने और लड़ाई सीखे।

सपना दीदी का एक ही मकसद, दाऊद इब्राहिम को खत्म करना

इतना ही नहीं, सपना दीदी का एक ही मकसद था, दाऊद इब्राहिम को खत्म करना। उन्होंने दाऊद को मारने के कई प्लान बनाए और कहा जाता है कि एक बार उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहीं। साल 1994 में अपने मकसद में कामयाब होने से पहले ही दाऊद के गुर्गों ने सपना दीदी की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर 22 बार हमला किया गया था। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं, जो 'कमीने' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में शाहिद के साथ कमाल कर चुके हैं। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं।

बता दें, साजिद नाडियाडवाला के जरिए निर्मित ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि नहीं की है कि फिल्म 'सपना दीदी' की बायोपिक है या नहीं, लेकिन टीजर ने दर्शकों के बीच इस खूनी खेल को देखने की बेताबी बढ़ा दी है।

Published on:
11 Jan 2026 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर