बॉलीवुड

सोनम कपूर का नया लुक देख कंफ्यूज हुए नेटिजन्स, कहा – शोले का ठाकुर

Sonam Kapoor Got Trolled: फैशन के मामले में सोनम कपूर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस इवेंट में वह अतरंगी लुक में पहुंची, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। सोनम को देखने के बाद लोग उनकी तुलना शोले के ठाकुर से कर रहे हैं।

2 min read
Feb 27, 2023
Sonam Kapoor Wears An Anarkali Dress With Black And Silver Jacket, Netizens Compare Her Look To 'Thakur' From Sholay

Sonam Kapoor Got Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor) हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ महीने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद सोनम कपूर फिर से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हो गई हैं। सोनम अक्सर कुछ ऐसा पहने नजर आती हैं जिसके खूब चर्चे होते हैं। हाल ही में सोनम मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस बार उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। इस बार उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को कैरी करने का सोनम का अंदाज फैंस को कुछ रास नहीं लगा। जिसके बाद उन्हें अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।


सोनम ने पहना अनारकली ड्रेस


सोनम कपूर आहूजा हाल ही में मुंबई में मैरियट बॉनवॉय के 'शादी' कलेक्शन फंक्शन में शिरकत करने पहुंची थीं। इवेंट में सोनम ने इस बार उन्होंने सफेद रंग का अनारकली पहना हुआ था। इसके ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर की डिजाइनर जैकेट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने हाई बन, कफ इयररिंग्स और ऑक्साइड चूड़ियां पहनी थीं। इस लुक को मैच करने के लिए उन्होंने मेकअप भी किया था। मगर उन्होंने ने अपने जैकेट को अजीब तरीके से पहना था, जिसके लिए उन्हे ट्रोल किया जा रहा है।


पैप्स को पोज देती नजर आई सोनम


इवेंट में पहुंची एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम पैप्स को पोज देती नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनम ने इवेंट में अपना स्टाइल दिखाने की पूरी कोशिश की, तो नेटिज़न्स ने देखा कि कैसे उन्होंने अपनी जैकेट को अपनी अनारकली ड्रेस के ऊपर कैरी किया है। उन्होंने इस ड्रेस में सोनम की तुलना फिल्म 'शोले' के 'ठाकुर' से कर दी। कुछ ने उन्हें ड्रेसिंग को लेकर कई सलाह दी हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होकर सोनम कपूर ने किया ट्वीट, हुई ट्रोल


नेटिजन्स ने सोनम को किया जमकर ट्रोल


एक सोशल मीडिया ने उन्हें सलाह दी कि, 'जैकेट पहन लेती तो परफेक्ट लगती, लेकिन इनको बस हमेशा कुछ अनोखा और अजीब ही करना है।' तो एक यूजर ने कमेंट किया, 'शोले का ठाकुर बनकर क्यों घूम रही है ये औरत?'। तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'पीछे से कोई देखेगा तो एक बार के लिए तो बेचारे को लगेगा की बिना हाथ की है'। वहीं एक ने लिखा, 'ये तो शोले की ठाकुर बन गईं। ये बॉलीवुड वालों के फैशन भी अजीब-गरीब हैं। हम लोग ऐसा करें तो हमें पागल घोषित किया जाता है।'


इस फिल्म में नजर आने वाली हैं सोनम


बता दें, हाल ही में सोनम कपूर मां बनी हैं। उन्होंने 20 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करके बच्चे के आने की जानकारी दी थी। अगर बात करें सोनम के वर्कफ्रंट की, तो सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म 'एके वर्सेस एके' (AK vs AK) में देखा गया था। एक्ट्रेस अब बेहद जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: येलो लॉन्ग टॉप में सोनम कपूर ने फैंस को दिए परफेक्ट फैशन गोल्स

Published on:
27 Feb 2023 01:29 pm
Also Read
View All