बॉलीवुड

‘तुम्बाड’ के मेकर्स ला रहे हैं नई फिल्म ‘क्रेजी’, यहां देखिए सोहम शाह की मूवी का फर्स्ट लुक

Film Crazxy: तुम्बाड फेम सोहम शाह की नई मूवी की अनाउंसमेंट हो गई है। यहां जानें पूरी डिटेल्स।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2024, 5:11 PM IST
Tumbbad Makers New Film Crazxy look Will Be Released In Theatres next year

Film Crazxy: फ़िल्म तुम्बाड की रिलीज के 06 साल पूरे होने पर मेकर्स ने अगली फिल्म 'क्रेजी' की घोषणा की है, जिसमे सोहम शाह लीड रोल में नजर आएंगे।

सोहम शाह की फ़िल्म तुम्बाड के री-रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर सबको चौंका दिया है, फिल्म ने अपनी धमाकेदार सफलता से सबका दिल जीता है। इस फिल्म ने अपनी वापसी के साथ लोक कथाओं और रहस्य का एक जबरदस्त मिश्रण पेश किया है।

सोहम शाह की न्यू मूवी

ग्रैंड विजुअल्स और अनोखी कहानी के साथ, तुम्बाड बॉलीवुड या हॉलीवुड में बहुत ही कम देखी जाने वाली एक अलग तारीख की फिल्म बन गई है। अपनी 6वीं एनिवर्सरी पर मेकर्स ने अपने अगले प्रोजेक्ट क्रेजी की भी घोषणा की है, जिसमें सोहम शाह लीड रोल में नजर आएंगे।

तुम्बाड के मेकर्स ने अपनी आने वाली फिल्म क्रेजी का नया मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह फिल्म गिरीश कोहली ने निर्देशित की है और इसमें सोहम शाह लीड रोल में हैं। 

क्रेजी रिलीज डेट

शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है:"दोस्तों आज तुम्बाड को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं… आपने इतना प्यार दिया की फिल्म री रिलीज भी हो गई और हमारा तुम्बाड का सर्किल पूरा हो गया :) और अब 6 साल बाद हम अपनी नई फिल्म क्रेजी का मोशन पोस्टर पेश करते हैं। 7 मार्च 2025 को सिनेमाघर में देगी दस्तक। तैयार हो जाइए क्रेज़ी राइड के लिए।!"

Updated on:
12 Oct 2024, 5:11 PM IST
Published on: