
Anil Sharma Next Movie: ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब ‘वनवास’ नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं।
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की बड़ी सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म वनवास की घोषणा की है। ये घोषणा दशहरे के दिन की गई है, जहां मेकर्स ने दिलचस्प कहानी का एक प्रीव्यू दिया है। फिल्म एक टाइमलेस थीम को छूती है, जो एक पुरानी कहानी से प्रेरित है, जहां फर्ज, सम्मान और इंसान द्वारा किए गए काम के परिणाम उनके जीवन को कैसे बदलते हैं, दिखाया गया है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें "अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास" का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। वीडियो में फिल्म की एक्साइटमेंट को जबरदस्त विजुअल्स और एक धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कैप्चर किया गया है।
इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है और ये गाना अपनी रिलीज के साथ बेशक दर्शकों के दिलों को जीतने वाला है। उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा है: कहानी जिंदगी की....कहानी जज्बात की. कहानी अपनों के विश्वास की!
‘वनवास’ के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, "रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास।"
अनिल शर्मा ने ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं। अब जब उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो चुका है, तो दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और सबको फिल्म के बारे में और डिटेल्स का इंतजार है।
अनिल शर्मा द्वारा रिटेन, प्रोड्यूस और डायरेक्ट ‘वनवास’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।
Updated on:
12 Oct 2024, 12:50 PM IST
Published on:
12 Oct 2024, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.