बॉलीवुड

हॉरर फिल्म’तुम्बाड’ की शूटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा, डर गए थे सोहम शाह भी..

सोहम का कहना है कि जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रीप्ट सुनी तो वे सीट से एक फिट उपर उछल गए थे।
2 min read
Oct 18, 2018
sohum shah
sohum shah

'शिप आॅफ थिसियस' और तलवार जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोर चुके अभिनेता सोहम शाह इन दिनों हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'तुम्बाड' को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला निवासी सोहम इस फिल्म में लीड एक्टर के रूप में नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। सोहम की यह हॉरर फिल्म काफी तारीफ बटोर रही है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस फिल्म को सरहा है। अभिनेता ने पत्रिका एंटरटेनमेंट के साथ खास बातचीत में अपने अनुभव शेयर किए।

स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित:
सोहम जल्द ही अपने दोस्तों और परिचितों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं। इसको लेकर वे काफी उत्साहित हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'तुम्बाड' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है और सभी से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। अब मैं यह खुशियां मैं अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहता हूं और इसको लेकर काफी उत्साहित हूं।'

स्क्रीप्ट सुन एक फिट उछल गया था:
सोहम का कहना है कि जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रीप्ट सुनी तो वे सीट से एक फिट उपर उछल गए थे। उन्होंने कहा, स्क्रीप्ट सुनते ही लगा था कि यह अलग है और ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। यह फिल्म गिरगिट की तरह रंग बदलती है। ऐसा रिएक्शन था मेरा।'

बारिश ने कर दिया था परेशान:
सोहम को इस फिल्म के लिए बारिश में शूटिंग करनी पड़ती थी। उनका कहना है कि बारिश इस फिल्म का एक कैरेक्टर है। उन्होंने लगभग 1 माह तक बारिश में ही शूटिंग की। लगातार बारिश की वजह से काफी परेशान रहे। सोहम ने कहा, लगातार बारिश में शूटिंग करने की वजह से इतना परेशान हो गया था कि जब इंडोर शूटिंग होती थी तो ऐसा लगता था जैसे जन्नत मिल गई हो।'

जब शूटिंग के दौरान लगा डर:
सोहम ने बताया, 'जब वे किले में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो वहां शाम को खाने की एक प्लेट रखते थे। जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों करते हो तो उन्होंने बताया कि यहां कोई है तो खाना रखना होता है। मैंने इस बात को नहीं माना लेकिन दो—तीन बाद कुछ शॉर्ट सर्किट हुआ और टीम मेम्बर्स के बीच बिना किसी बात के झगडा हो गया। तब मैंने हाथ जोड़े और कहा कि शूटिंग खत्म करों और चलो यहां से।'

Updated on:
18 Oct 2018 06:26 pm
Published on:
18 Oct 2018 06:26 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी