Psycho Saiyaan Web Series: टीवी की बहू ने 24 साल बड़े एक्टर के साथ अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस वेब सीरीज में दोनों ने बोल्ड और रोमांटिक सीन दिए, जो OTT प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा में रहे और तेजी से ट्रेंड करने लगी है।
Psycho Saiyaan OTT Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांटिक सीरीज का क्रेज ही बढ़ता जा रहा है और ऐसे में एक नई वेब सीरीज 'साइको सैयां' ने दर्शको का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है। बता दें, ये सीरीज एम एक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है और इसके सिर्फ 6 एपिसोड हैं, जो कम समय में रोचक मनोरंजन का अनुभव देते हैं।
वेब सीरीज 'साइको सैयां' की सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें टीवी की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने काम किया है। तेजस्वी ने अपनी उम्र से 24 साल बड़े एक्टर रवि किशन के साथ रोमांटिक भूमिका निभाई है, जो दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव साबित हुआ है। बता दें, दोनों की केमिस्ट्री और इंटीमेट सीन्स ने इस सीरीज को खास बना दिया है।
इतना ही नहीं, इस सीरीज में अश्लीलता को एक अलग तरीके से तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है और कई सीन को बोल्ड बनाने की कोशिश साफ दिखती है, जो कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय केवल सनसनी पैदा करने का माध्यम लगते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस Tejasswi Prakash शो में चारू नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे छोटे शहर की सबसे खूबसूरत लड़की के रूप में दिखाया गया है। उनकी एक्टिंग काफी ईमानदार है। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी स्टार हैं, जिन्होंने कई हिट सीरियल्स के साथ-साथ रियलिटी शो जैसे 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में भी भाग लिया है। उनकी फैन फॉलोइंग इस वेब सीरीज को बेहद पसंद कर रही है।
अगर आप इस वीकेंड पर आराम से रोमांटिक और दिलचस्प कहानी देखना चाहते हैं तो 'साइको सैयां' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। बता दें, एम एक्स प्लेयर प्लेटफॉर्म पर जाकर आप इसे बिना किसी शुल्क के देख सकते हैं और तेजस्वी-रवि की जोड़ी का नया अंदाज देख सकते हैं। इस सीरीज ने OTT की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और रोमांस जॉनर के शौकीनों के लिए इसे जरूर देखना चाहिए।