बॉलीवुड

ट्विंकल खन्ना का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल, बोलीं- मैं जहां भी जाती…

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसने सबका ध्यान खींचा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 12:43 PM IST
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना हाल ही में 'मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल' में ‘गो नोनी गो’ के प्रीमियर में शामिल हुई हैं। ट्विंकल द्वारा निर्मित 'गो नोनी गो' में मानव कौल, आयशा रजा और अथिया शेट्टी हैं। ट्विंकल ने इस कार्यक्रम से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वह जहां भी जाती हैं, अपना 'ऑरा' साथ लेकर चलती हैं।

ट्विंकल खन्ना का लेटेस्ट पोस्ट

ट्विंकल खन्ना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, “कल रात 'मामी' में 'गो नोनी गो' की पहली स्क्रीनिंग के लिए सभी तैयार थे। हमें उम्मीद थी कि हम दिलों को छू लेंगे और लोगों को हंसाएंगे, और जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली, उससे हम कह सकते हैं कि हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। कलाकारों, क्रू और हमारे अद्भुत दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद, आप तस्‍वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं जहां भी जाती हूं, अपना 'ऑरा' साथ लेकर चलती हूं।''

पहली तस्वीर में ट्विंकल अक्षय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में वह अपनी मां डिंपल कपाड़िया और फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ पोज दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में ट्विंकल अकेले पोज दे रही हैं।

ट्विंकल ने इन तस्वीरों में पीले रंग की साड़ी पहनी है, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा है। वहीं अक्षय कुमार सफेद शर्ट के साथ ग्रे सूट में अपने लुक को कंप्लीट करते नजर आएं।

Updated on:
25 Oct 2024, 12:43 PM IST
Published on: