बॉलीवुड

न्यू ईयर से पहले मुंबई पुलिस ने ‘सेक्स रैकट’ का किया भंडाफोड, दो मशहूर अभिनेत्रियों का भी नाम आया सामने

मुंबई के होटल ( Mumbai Sex Racket ) में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारी थी रेड भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल्स हुई गिरफ्तार

2 min read
Dec 28, 2020
Two Actresses Arrested In A Sex Racket In A Hotel In Mumbai

नई दिल्ली। नए साल को आने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, मुंबई के होटल में सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि इस देह व्यापार में दो टीवी एक्ट्रेसेस भी गिरफ्तार हुई है। बताया जा रहा है कि यह अभिनेत्रियां टीवी इंडस्ट्री की और मॉडल्स से सेक्स रैकेट चलवाती थीं। होटल में यह काम गैरकानूनी ढंग से चलाया जा रहा था।

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 7 को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में रेड मारी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने अपनी ही टीम के अधिकारी को ग्राहक बना कर भेजा था। उन्होंने कविता भोसले से संपर्क किया। अधिकारी ने मॉडल्स और एक्ट्रेस की मांग की। पहले तो कविता ने उन्हें मना करती रही, लेकिन जैसे ही पैसों की बात शुरू हुई वह तुरंत मान गई। कविता ने कहा कि एक रात के लिए एक लड़की के 55 हज़ार रुपए लगेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके संपर्क कई अभिनेत्रियां और मॉडल्स हैं।

कविता ने डील करते हुए कहा कि वह तीन लड़कियों से मिलाएंगी। जिसमें से वह किसी भी एक लड़की को चुन सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने घाटकोपर का एक होटल भी बुक कराया। जिसमें कविता की कॉल पर तीन लड़कियों को बुलाया गया। जिसमें भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस और 2 मॉडल्स शामिल थीं। जैसे ही लड़कियां होटल के कमरे में पहुचीं क्राइम ब्रांच की टीम ने रगे छापेमारी कर तीनो लड़कियों को रेस्क्यू कराया और कविता भोसले को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच अब इस रैकेट के चलाने वाले हेड की तलाश में जुट गई है।

Published on:
28 Dec 2020 06:36 pm
Also Read
View All