2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वीराना’ की इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे अंडरवर्ल्ड के कई डॉन, फिल्म में दिए थे बोल्ड सीन्स

फिल्म 'वीराना' ( Veerana ) की हीरोइन जैस्मिन ( Jasmin ) की खूबसूरती का दीवाना हो गया था अंडरवर्ल्ड डॉन एक ही झटके में इंडस्ट्री से गायब हुई अभिनेत्री आज भी नहीं है पता हीरोइन का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 28 Dec 2020, 1:45 AM IST

Heroine Of The Film Veerana Went Missing Due To Fear Of Underworld

Heroine Of The Film Veerana Went Missing Due To Fear Of Underworld

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिन्होंने महज कुछ ही दिनों में मुकाम को हासिल किया। शोहरत के नाम के साथ-साथ उन्होंने खूब नाम भी कमाया। यही नहीं गुज़रे जमाने की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं। जिनकी खूबसूरती हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थीं। उनमें से एक हैं फिल्म वीराना की अभिनेत्री जैस्मिन। जो आज भी इंडस्ट्री के लिए एक रहस्य बन हुई हैं।

यह भी पढ़ें- पैसों की कमी के कारण Dilip Kumar सड़कों पर बेचा करते थे सैंडवीच, इस महिला ने रातोंरात यूं बदल डाली किस्मत

'वीराना' फिल्म की एक्ट्रेस

फिल्म वीराना से एक्ट्रेस जैस्मिन ( Jasmin ) सबके सामने आई थीं। उनकी यह फिल्म 1988 में आई थी। फिल्म के आते ही सभी जैस्मिन की खूबसूरती के दीवाने हो चले थे। उनकी यही खूबसूरती उनकी गुमनामी का कारण बन गई। जी हां, खबरों की मानें तो कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड के कई डॉन ( Underworld Don ) जैस्मिन की खूबसूरती के दीवाने हो चुके थे। वह अभिनेत्री फोन कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर किया करते थे। इन सब बातों से परेशान होकर वह रातोंरात गायब हो गई। इतने सालों बाद भी कोई नहीं जानता है कि जैस्मिन कहां और किस हाल में है। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि जैस्मिन अमेरिका चली गई थीं।

फिल्म के निर्देशक ने अभिनेत्री को लेकर किया था दावा

फिल्म 'वीराना' ( Veerana ) के निर्देशक श्याम रमसे ( Director Shyam Ramsay ) ने साल 2017 में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया था। निर्देशक का कहना था कि जैस्मिन कहीं गायब नहीं हुई हैं। वह मुंबई में ही रहती हैं। उन्होंने जैस्मिन का इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि जब अभिनेत्री की मां का देहांत हुआ। तभी से उन्होंने इंडस्ट्री में काम ना करने का मन बना लिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने 'वीराना 2' ( Veerana 2 ) को बनाने की भी बात कही थी। लेकिन दुर्भाग्यवश 2019 में श्याम रमसे का देहांत हो गया। जिसके बाद जैस्मिन को फिर से देखने की उम्मीद भी खत्म हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन