बॉलीवुड

दारा सिंह: बॉलीवुड के असली एक्शन किंग, लड़े 500 कुश्ती के मुकाबले और सभी में रहे विजेता

उन्होंने करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को रिंग से बाहर फेंक दिया था।
2 min read
• •
Jul 12, 2018
dara singh
dara singh

दारा सिंह एक अभिनेता होने के साथ ही एक मशहूर पहलवान भी थे। 12 जुलाई 2012 को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी ताकत का लौहा मनवाया। उनका पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में 1928 में हुआ था।
कुश्ती के 500 मुकाबले, एक भी नहीं हारे:
दारा सिंह को कुश्ती का शौक बचपन से ही था। वे खेतों में मेहनत करते और करीब 100 बादाम रोजाना खाते थे। उन्होंने अपनी कुश्ती की विजय यात्रा 1947 में शुरू की। 1947 में उन्होंने मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को पछाड़ा था। उन्होंने अपने जीवन में करीब 500 कुश्मी के मुकाबलों लड़े और वे सभी में विजयी रहे। 1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीता था।

किंग कांग के साथ कुश्ती लड़ बने रातों रात स्टार:
दारा सिंह और चैम्पियन किंग कांग की कुश्ती के किस्से बहुत फेमस हैं। उनकी विश्व चैम्पियन किंग कांग के साथ कुश्ती ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। उन्होंने करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को रिंग से बाहर फेंक दिया था। किंग कांग को हराने के बाद ही दारा सिंह को 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा मिला।

55 की उम्र में लिया कुश्ती से सन्यास:
उन्होंने कुश्ती में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
500 कुश्ती के मुकाबलों में वे एक भी नहीं हारे। उन्होंने 1983 में 55 साल की उम्र में उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह ने करीब 36 साल तक अखाड़े में अपना दम-खम दिखाया।

फिल्मों में अभिनय:
दारा सिंह ने फिल्मों में भी अभिनय किया। उनके हनुमान के किरदार को आज भी याद किया जाता है। फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली फिल्म आई थी 'संगदिल'। साल 1952 में आई इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार और मधुबाला थीं। अभिनेता और पहलवान दारा सिंह बॉलीवुड के पहले एक्शन किंग कहे जाते हैं।

Published on:
12 Jul 2018 08:53 pm
Also Read
View All
4000 करोड़ी रामायण के पहले पार्ट का नाम होगा ‘राइज ऑफ ए लीजेंड’, 6 नवंबर को होगी रिलीज, पोस्टर जारी

हिंदू त्योहारों को टारगेट करने पर स्वरा भास्कर से भिड़ गईं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- ‘मैं बचपन से लड़कों के साथ खेलती आई हूं होली’

‘मिर्जापुर द मूवी’ के डायरेक्टर ने खोले कई राज, ‘शूरवीर’ विवाद से लेकर रसिका दुगल की ट्रोलिंग तक पर बोले गुरमीत सिंह

छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना