बॉलीवुड

B’Day Spl : एक्टिंग में फ्लॉप तो डायरेक्यशन में रहे सुपरहिट, कुछ ऐसी है इम्तियाज अली की दिलचस्प कहानी

निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से की।
2 min read
Jun 16, 2018
imtiaz ali
imtiaz ali

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली का जन्मदिन है। वह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 16 जून, 1971 को दरभंगा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पटना और जमशेदपुर से पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर का कोर्स और फिर मुंबई की ओर रुख किया। बता दें कि इम्तियाज ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक्टिंग से शुरू की थी। वह एक सुपरस्टार बनने की ख्वाहिश रखते थे। लेकिन वह एक्टिंग के क्षेत्र में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। आज हम आपको उनके जन्मदिन उनसे जुड़ी कई ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लोगा ही जानते होंगे।

अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से की शुरुआत:
निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से की। उनकी ये फिल्म साल 1993 में मुंबई धमाकों में हुए बम आधारित थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। बस यहीं से ही इम्तियाज अली का एक्टिंग कॅरियर शुरू होने पहले ही खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग अपना सारा ध्यान निर्देशन की ओर लगाया।

पहली फिल्म फ्लॉप और दूसरी सुपरहिट:
बता दें कि एक्टिंग की तरह ही निर्देशन के क्षेत्र में भी इम्तियाज की किस्मत ने शूरू में उनका साथ नहीं दिया था। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से निर्देशन में कदम रखा। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पॉन्स नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर और शाहिद कपूर को लेकर साल 2007 में 'जब वी मेट' बनाई जो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इसके अब उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिनमें 'लव आज कल','रॉकस्टार', और 'कॉकटेल' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में शामिल हैं।

14 साल छोटी ऑस्ट्रेलियन लड़की को कर हरे हैं डेट:
इम्तियाज की शादी साल 2012 में प्रीति से हुई थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और उनका तलाक हो गया। इनका ये रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चला है। इनकी एक बेटी इदा अली है। खबरों की माने तो इस दिनों इम्तियाज अपनी उम्र से 14 साल छोटी ऑस्ट्रेलियन लड़की सारा टोड को डेट कर रहे हैं।

Published on:
16 Jun 2018 11:36 am
Also Read
View All
‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म

मिर्जापुर देखते हुए थिएटर में ही आपस में भिड़े अली फजल और दिव्येंदु के फैंस, मचा भारी हंगांमा