29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर से लेकर नरगिस फाखरी को छुपाने तक, इम्तियाज अली की कहानी है हैरान करने वाली

फिल्म 'रॉकस्टार' की रिलीज से पहले इम्तियाज चाहते थे कि वह अपनी फिल्म की हिरोइन नरगिस फाखरी का छुपा कर रखना चाहते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 18 Jun 2018, 1:45 PM IST

imtiaz ali

imtiaz ali

बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली हमेशा से ही अपनी फिल्मों की अलग कहानी को लेकर जाने जाते हैं। वहीं आजकल वह अपने से 14 साल छोटी शेफ को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे ही और कई सुर्खियों में रहने वाले इम्तियाज का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 16 जून, 1971 को दरभंगा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पटना और जमशेदपुर से पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर का कोर्स और फिर मुंबई की ओर चल दिए। बता दें कि इम्तियाज ने फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की। कॅरियर की शुरुआत उन्होंने सीरियल्स बनाने के साथ की थी। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कई अनसुनी बाते बताने जा रहे हैं।

कॅरियर की शुरुआत :
बता दें कि फिल्में बनाने से पहले इम्तियाज ने हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' का डायरेक्शन किया। इसके बाद बतौर डायरेक्टर उनकी पहली हिंदी फिल्म 'सोचा ना था' थी। जिसे उन्होंने अभय देओल और सोहा अली खान के साथ बनाई थी। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बाद करीना और शाहिद के साथ बनाई उनकी फिल्म 'जब वी मेट' ने उनके कॅरियर को अलग ही दिशा दी। उनकी ये फिल्म सुपर हिट रही।

फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था करीना-शाहिद का ब्रेकअप:
ये बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि 'जब वी मेट' की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल के दौरान ही करीना और शाहिद का ब्रेक अप हो गया था। उस वक्त इम्तियाज को डर लग था कि कहीं इन दोनों के झगड़े की वजह से उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ना हो जाए। लेकिन उनका ऐसा सोचना गलत साबित हुआ और रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बता दें कि इसी फिल्म की तमिल में 'कंडेन कदलाई' के नाम से रीमेक फिल्म भी बनी। बता दें कि इम्तियाज दिलीप कुमार के बड़े फैन हैं। उनका ये मानना है कि, 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है।'







फिल्म की हिरोइन को रखना चाहते थे छुपाकर:
बता दें कि फिल्म 'रॉकस्टार' की रिलीज से पहले इम्तियाज चाहते थे कि वह अपनी फिल्म की हिरोइन नरगिस फाखरी का छुपा कर रखना चाहते थे। इसके पीछे उनका मक्सद था कि वह नरगिस एक सरप्राईज के तौर पर दर्शकों के सामने लाना चाहते थे। लेकिन रणबीर और नरगिस के बार-बार पब्लिक में जाने की वजह से ये सरप्राईज फीका रह गया।

B'Day Spl : एक्टिंग में फ्लॉप तो डायरेक्यशन में रहे सुपरहिट, कुछ ऐसी है इम्तियाज अली की दिलचस्प कहानी
PICS: इन 5 फिल्मों में प्रेमिका ने प्रेमी की लाइफ को किया चेंज, जानें इस फिल्मों के नाम

PICS:इन फिल्मों ने इम्तियाज अली को बनाया हिट डायरेक्टर, जानें उन फिल्मों के नाम