
Imtiaz Ali
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं उनकी कुछ फिल्में बॉक्स आॅफिस पर औसत भी रही हैं। इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से कि थी। उनकी इस फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इम्तियाज भी एक्टर बनने का ख्वाब देखते थे। उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप कि फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में काम किया। डायरेक्टर अनुराग कश्यप कि फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में इम्तियाज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने याकूब मेमन का किरदार निभाया था। बता दें कि याकूब मेमन को 1993 बम्बई बम ब्लास्ट केस में दोषी पाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी।
डायरेक्शन में आजमाया हाथ:
ब्लैक फ्राइडे फ्लॉप हो जाने के बाद इम्तियाज ने डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया। डायरेक्शन में उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2005 से फिल्म 'सोचा न था' से कि थी। लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई।
इन फिल्मों से मिला नाम:
पहली ही फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष जारी रखा। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' को डायरेक्ट किया। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यहां तक की यह फिल्म इम्तियाज की अब तक की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल','रॉकस्टार', और 'कॉकटेल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट किया। इन फिल्मों ने उन्हें पैसा और फेम दोनों दिलाए।
दी लगातार हिट फिल्में:
साल 2007 में सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' को डायरेक्ट करने के बाद उन्होंने 2009 में 'लव आज कल', 2011 में 'रॉकस्टार' और कॉकटेल(2012) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। फिल्म 'रॉकस्टार' और 'लव आज कल' ने तो सिनेमाघरों में धमाल ही मचा दिया था। इसके बाद इम्तियाज को नाम और फेम दोनों मिले।
तलाक के बाद एक शेफ को डेट कर रहे इम्तियाज:
इम्तियाज ने 2012 में अपनी पत्नी प्रीति अली से तलाक ले लिया। इनकी शादी 10 साल चली। फिल्मों में लव स्टोरी दिखाते-दिखाते इम्तियाज को खुद भी एक हसीना से प्यार हो गया। पिछले दिनों उनके रिलेशनशिप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इम्तियाज को कई बार इस हसीना के साथ डेट पर भी स्पॉट किया गया। दरअसल वह पिछले कुछ समय से वह शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। सारा CookBook की लेखिका और एक रेस्त्रां की मालकिन हैं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया सीजन-6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। गोवा में उनका 250-seat नाम से ऑस्ट्रेलियन थीम रेस्टोरेंट है। हालांकि सारा और इम्तियाज ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
Published on:
15 Jun 2018, 8:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.