बॉलीवुड

बॉलीवुड की फेमस लव स्टोरी, सुपरस्टार बना खलनायक, पहुंंचा जेल तो प्रेमिका ने बनाई दूरी

ट्रेलर और टीजर में इन सब बातों की झलक तो लोग देख चुके हैं।

2 min read
Jun 27, 2018
sanjay dutt

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी बायोपिक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बायोपिक में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा होगा। इसमें उनकी लव लाइफ, जेल की लाइफ और ड्रग एडिक्शन के बारे में भी बताया जाएगा। ट्रेलर और टीजर में इन सब बातों की झलक तो लोग देख चुके हैं। इसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। इस बायोपिक को लेकर अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान हैं तो वह है माधुरी दीक्षित।

माधुरी को सता रहा डर:
वैसे तो 'संजू' के ट्रेलर और टीजर में उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताया गया है। इससे साफ जाहिर है कि बायोपिक में उनकी लव लाइफ का जिक्र तो होगा। सभी जानते हैं कि एक समय में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के लिए जान छिड़कते थे। अब माधुरी को इस बात का डर सता रहा है कि माधुरी के किरदार को दिखाया जाएगा या नहीं और अगर दिखाया गया तो उसे किस तरह से पेश किया जाएगा।

बेपनाह प्यार करते थे एक दूसरे को:
बॉलीवुड के खलनायक संजू बाबा और माधुरी दीक्षित कभी एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। यहां तक की इनकी शादी की खबरें भी आने लगी थीं। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी हिट जोड़ियों में से एक थी। उस दौर में संजय दत्त का नाम माधुरी के साथ जुड़ा था। पर्दे पर प्यार करते करते संजय और माधुरी को असल जिंदगी में भी एक दूसरे से प्यार हो गया था।

थानेदार की शूटिंग के दौरान हुआ प्यार:
बताया जाता है कि जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित फिल्म 'थानेदार' की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। जानकारों के मुताबिक उस समय माधुरी दीक्षित संजय दत्त को इतना चाहती थीं कि अगर संजय दत्त को शूटिंग के लिए बाहर जाना होता था तो माधुरी उनसे फोन पर काफी देर तक बातें करती थीं।

ऐसे अधूरी रह गई यह लव स्टोरी:
संजय दत्त और माधुरी एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे लेकिन जब संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। उस वक्त संजय दत्त एक दो नहीं बल्कि पूरे 16 महीने जेल में रहे। इसी बीच उनकी फिल्म 'खलनायक' रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से संजय दत्त की खलनायक वाली छवि फैंस के दिल में बस गई। लेकिन संजय के उस मुश्किल दौर में माधुरी ने उनका साथ छोड़ दिया। जब संजय जेल में रहे तो माधुरी एक बार भी उनसे नहीं मिली।

संजय ने माधुरी के साथ फिल्में करना छोड़ दिया:
जब संजय जेल से रिहा हुए तब भी माधुरी उनसे नहीं मिली। इसके बाद संजय ने भी माधुरी से दूरी बना ली। इतना ही नहीं बल्कि संजय ने तो माधुरी के साथ फिल्में करना ही छोड़ दिया। जिस फिल्म में माधुरी होती संजय वो फिल्म नहीं करते और इसी तरह बॉलीवुड की इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।

ये भी पढ़ें

Fanney Khan Teaser: फन्ने खां तो वही होता है जो सपनों के लिए जागता है…
Published on:
27 Jun 2018 03:25 pm
Also Read
View All