बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन और रेखा की इस फिल्म को आप चाह कर भी कभी नहीं देख पाएंगे, जानिए क्या हैं वजह

अमिताभ बच्चन और रेखा ने कुल 10 फिल्मों में साथ काम किया। जिनमें से 9 तो रिलीज हुई लेकिन एक फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई है. ये फिल्म थी ‘अपना पराया’।
2 min read
rekha-and-amitabh.jpg

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के अपनी एक अलग पहचान के लिए मशहूर है। अपनी एंग्री यंग मैन वाली छवि के चलते अमिताभ ने अपने बेहतरीन अंदाज और शानदार अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई हिट- सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अमिताभ की फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

शोले, सिलसिला, दीवार, त्रिशूल, नमक हलाल, लावारिस, जंजीर जैसी कई मशहूर फिल्मों का नाम तो सभी ने सुना होगा। हालांकि उनकी कई ऐसी फ‍िल्‍में भी हैं, जो किसी कारणवश आज तक रिलीज नहीं हो पाईं या पूरी नहीं हो पाईं। इन्‍हीं फ‍िल्‍मों में वो फ‍िल्‍म भी शामिल है जो रेखा के साथ उन्‍होंने पहली बार साइन की थी। आइये जानते हैं अमिताभ बच्‍चन की उन्‍हीं फ‍िल्‍मों के बारे में-

‘अपने पराए’ होती रेखा और अमिताभ की पहली फिल्म

1976 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) ने पहली बार स्क्रीन साथ में शेयर की थी। फिल्म का नाम था दो अनजाने। इस फिल्म से पहले अमिताभ कई सुपरहिट फिल्म देकर एंग्री मैन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे और रेखा साउथ में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। ये फिल्म रिलीज हुई और लोगों को पसंद आई। लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहता तो इन दोनों की साथ में पहली फिल्म दो अनजाने नहीं बल्कि अपना पराया होती। क्योंकि अपना पराया फिल्म उन दोनों ने दो अनजाने से पहले साइन की थी और इसकी काफी हद तक शूटिंग भी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उस वक्त निर्माता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। लिहाजा फिल्म रुक रुक कर पूरी हो रही थी। ये फिल्म पूरी होती उससे पहले ही इनकी दो अनजाने रिलीज हो गई और ये दोनों सुपरस्टार्स की कैटेगरी में आ गए और इनकी अपना पराया अधर में ही रह गई।

पैसों की तंगी की वजह से लटक गई ‘अपना-पराया’


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पैसे की तंगी की वजह से फिल्म ‘अपना-पराया’ की शूटिंग में देरी हो रही थी। इसी बीच अमिताभ-रेखा को लेकर दुलाल गुहा फिल्म ‘दो अनजाने’ बना रहे थे, जिसकी शूटिंग और प्रोडक्शन पहले पूरी हुई और रिलीज कर दी गई। इस फिल्म के दौरान ही अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को ऑडियंस ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से ही उनके ऑन स्क्रीन रोमांस के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन रोमांस की चर्चा होने लगी थी। वहीं ‘अपना-पराया’ अधर में लटक में गई, जो आज तक रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन अमिताभ और रेखा सुर्खियों में आ गए थे।

Published on:
19 Jan 2022 11:10 am
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया