बॉलीवुड

‘नाम भी अतरंगी’, कपड़े छोड़ अब Urfi Javed ने अपने नाम के साथ की फेरबदल, यूजर्स ले रहे मजे

उर्फी जावेद (Urfi Javed) वैसे तो अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने नाम को लेकर छाई हुई है. हाल में उर्फी ने अपने नाम के साथ कुछ फेरबदल की है, जिसके बाद यूजर्स भी मजे ले रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 10:56 AM IST
Urfi Javed Changed Her Name With Uorfi Javed
Urfi Javed Changed Her Name With Uorfi Javed

ओटीटी के बिग बॉस से अपने दमदार पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो हर दिन अपने अतरंगी अंदाज और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसके लिए ट्रोलर्स भी उनको ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते, लेकिन इन दिनों उर्फी किसी ओर बात के लिए ट्रोल हो रही है. हाल में उर्फी ने अपने कपड़ों के नहीं बल्कि नाम के साथ छेड़छाड़ की है. जी हां, उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग को बदला है. पहले उनके नाम की स्पेलिंग Urfi हुआ करती थी, जिसको उन्होंने Uorfi कर दिया है.

यानी की उर्फी से ओर्फी, लेकिन बोलने में उर्फी ही आएगा. अपने नाम को लेकर उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वो लिखती हैं 'तो मैंने अपना नाम ऑफिशियली Uorfi कर लिया है. इसे Urfi के द्वारा ही बोला जाएगा. बस स्पेलिंग चेंज हुई है. मैं बस इतना चाहती हूं कि, अब सभी लोग मेरा नाम लिखते समय थोड़ा सावधानी बरतें'. वहीं यूजर्स उनके इस बदले हुए नाम पर भी कमेंट्स करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि 'नाम भी अतरंगी रख लिया'. कोई कह रहा है कि 'नाम बदलने से काम नहीं बदलता'.


वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब उर्फी ने अपने नाम के साथ हेराफेरी की है. इससे पहले भी वो सोशल मीडिया पर अपना नाम Urrfii लिखती थीं, वहीं अब उन्होंने इसकी स्पेलिंग में बदलाव कर इस Uorfi कर लिया है. बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने अजब-गजब फैशन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. बता दें कि उर्फी के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा वो अपने कपड़ों को लेकर ही ट्रोल होती हैं.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन