बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने बताए मोबाइल नंबर, 2 अंक मिसिंग, पूरा नंबर जानने को फैंस लगा रहे ऐसे-ऐसे जुगाड़

उर्वशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अधूरा मोबाइल नंबर फैंस आखिरी दो डिजिट बताने की कर रहे रिक्वेस्ट 26 को आएगा एक्ट्रेस का नया म्यूजिक वीडियो
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 7:08 PM IST
Urvashi Rautela ने बताए मोबाइल नंबर, 2 अंक मिसिंग, पूरा नंबर जानने को फैंस लगा रहे ऐसे-ऐसे जुगाड़
Urvashi Rautela ने बताए मोबाइल नंबर, 2 अंक मिसिंग, पूरा नंबर जानने को फैंस लगा रहे ऐसे-ऐसे जुगाड़

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) ने हाल ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक प्लेस कार्ड थामे हुए हैं। इसमें उनका नाम, हाइट, उपलब्धता, शूटिंग डेट और मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। हालांकि इस मोबाइल नंबर में आखिरी के 2 अंक नहीं हैं। इस तरह से यह पूरा वैध नंबर नहीं है। इस नंबर को देखने के बाद फैंस में उत्सुकता पैदा हो गई है। वे उर्वशी की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर पूरा नंबर पूछ रहे हैं। कई और मजेदार कमेंट्स फैंस की ओर से आए हैं।

पूरा नंबर देने की रिक्वेस्ट कर रहे प्रशंसक
इस पोस्ट में उर्वशी रौतेला के मोबाइल नंबर ( urvashi rautela mobile number ) अधूरे हैं। अब फैंस उनसे पूरा नंबर मांग रहे हैं। कुछ को संदेह है कि ये नंबर उनके हैं या उनके मैनेजर के। कुछ लोगों ने कमेंट कर नंबर से जुड़ी गलतफहमी को दूर करने का आग्रह किया है। बता दें कि इस फोटो के साथ उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है,'वो चांद कहां से लाओगी को 5 दिन रह गए हैं।'

ऐसे जुगाड़ रहे शेष 2 अंक
उर्वशी के दिए मोबाइल नंबर में केवल 8 ही अंक हैं। फैंस इस जुगत में लग गए हैं कि कैसे उन दो अंकों को ढूंढ़ा जाए। एक यूजर ने लिखा है कि आखिरी दो अंक ढूंढ़ने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि बचे हुए दो ही नंबर हैं, इसलिए 100 तक के अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई किए जा सकते हैं। एक ना एक तो नंबर सही निकलेगा। हालांकि यूजर ने ये भी कहा है कि ये बहुत मुश्किल काम है।

उर्वशी का नया गाना मोशीन के साथ
दरअसल, उर्वशी और टीवी एक्टर मोहसिन खान ( Mohsin Khan ) एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस गाने का टाइटल है ' वो चांद कहां से लाओगी'( woh chand kaha se laogi )। यह गाना प्यार और दिल टूटने को लेकर है। इसे 26 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसी के प्रमोशन के लिए उर्वशी ने प्लेस कार्ड वाली तस्वीर शेयर की है। बता दें कि मोहसिन टीवी एक्टर हैं। वह स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) यानी नायरा के अपोजिट कार्तिक के रोल में नजर आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल