बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने ग्लैमरस फोटो शेयर इंटरनेट पर लगाई आग, जमकर हो रही है वायरल

उर्वशी रौतेला ने अपनी हॉट फोटो शेयर कर लोगों को किया घायल स्काई ब्लू ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में पोज़ देती आईं नजर

2 min read
Feb 03, 2021
Urvashi Rautela Picture

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

ब्लू ड्रेस में उर्वशी का कातिल अंदाज

इस तस्वीर को उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में वह स्काई ब्लू कलर की साइनिंग ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस बैकलेस ड्रेस में उर्वशी बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और सिंपल सा जूड़ा बनाया हुआ है। उनका पूरा लुक काफी आकर्षक है। उर्वशी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरी लड़ाई मुझसे ही है।'

इंडियन अटायर में ढाया कहर

उर्वशी के इस पोस्ट पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अपने हॉट अंदाज से सबको घायल करने वालीं उर्वशी इंडियन आउटफिट में भी काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह रेड कलर के सूट में नजर आ रही थीं। उन्होंने पूरी तरह पंजाबी लुक लिया हुआ था। रेड सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी जूलरी पहनी हुई थी। वीडियो में उर्वशी अपनी चोटी पकड़कर गोल-गोल घुमाती हैं और आंख मारती हैं। उनके इस वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज आए थे।

'ब्लैक रोज' में कर रही हैं काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी मोहन भारद्वाज की अगली फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी। उर्वशी की यह पहली द्विभाषी फिल्म होगी। इससे पहले एक्ट्रेस की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ गौतम गुलाटी नजर आए थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Published on:
03 Feb 2021 08:05 pm
Also Read
View All