बॉलीवुड

Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज़ डेट बढ़ी, अब इस दिन होगी रिलीज

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज़ तिथि अब 12 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
2 min read
• •
Mar 16, 2025
Feature image

Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari Update: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 12 सितंबर 2025 को रिलीज किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा डोज देने के लिए बदला गया डेट

निर्माताओं ने फिल्म में और एंटरटेनमेंट का डोज एड करने का डिसीजन लिया है। जिसके लिए कुछ एक्स्ट्रा शूटिंग की जरुरत है। इसमें विशेष रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग से संबंधित सीक्वेंस शामिल हैं, जिनमें वरुण और जान्हवी समेत पूरी कास्ट हिस्सा लेगी। इसके अलावा, दो नए गानों की भी यो प्लानिंग है।

स्टार कास्ट से भरी है फिल्म

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म की कहानी है यूनिक, हिट होगी या फ्लॉप तय करेंगे दर्शक

फिल्म की कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी कुमारी (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिल्कुल अपोजिट कैरैक्टर वाले लोग हैं। सनी एक मस्तीभरा और बेफिक्र युवा है, जबकि तुलसी एक संस्कारी और सीरियस लड़की है। नियति उन्हें एक साथ लाती है, और वे प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि, उनकी अलग-अलग बैकग्राउंड और पर्सनालिटी उनके रिश्ते में कई चैलेंजेज लाते हैं।

होली के अवसर पर धमाकेदार वीडियो किया था शेयर

होली के अवसर पर, वरुण धवन ने मनीष पॉल के साथ सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों रंगों में सराबोर नजर आए। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म के नए होली गीत के बारे में भी इशारा दिया, जिससे फैंस में एक्ससाइटमेंट बढ़ गई है।

Updated on:
16 Mar 2025 06:23 pm
Published on:
16 Mar 2025 06:23 pm
Also Read
View All
‘टी-शर्ट पहनना ही काफी नहीं है’, IAS तुकाराम मुंडे ने प्रीति जिंटा के लिए कही ये बात, लोगों ने दिया रिएक्शन

रणबीर की रामायण का प्रमोशन करेगा दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, ताजमहल के बाद अब इवेंट में हिस्सा लेंगे ‘मिस्टर बीस्ट’

स्वरा भास्कर ने ‘राइज एंड फॉल 2’ जाने से पहले पति और बेटी के लिए किया इमोशनल पोस्ट, फोटो भी की शेयर

“पैसे खत्म हो चुके थे, देश छोड़ने वाली थी”, ‘धमाल 4’ अभिनेत्री अंजलि आनंद ने बयां किया अपना दर्द

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए