बॉलीवुड

बॉलीवुड के इस अभिनेता ने नहीं किया कॉलेज लाइफ को एन्जॉय, पैंफलेट बेचकर करते थे गुजारा

आज बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद वरुण धवन ने पढ़ाई करते समय कई छोटे-मोटे काम किए हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको एक्टर की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे ही किस्से बताने जा रहे हैं।

3 min read
Apr 24, 2021
Varun Dhawan Life Unknown Facts
Varun Dhawan Life Unknown Facts

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन का 34वां जन्मदिन हैं। जी हां, आज एक्टर 34 साल के हो गए हैं। वरुण धवन हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। ऐसे में वरुण भी स्टारकिड की लिस्ट में रहते हैं। उन्होंने छोटे से ही सेलेब्स को बहुत करीब से देखा है। एक अच्छी जिंदगी जी है। साथ ही लंदन से पढ़ाई की है, लेकिन क्या आप जानते हैं। वरुण धवन के पास सब कुछ होने के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अपनी कॉलेज लाइफ को एन्जॉय नहीं किया। लंदन में पढ़ाई करते हुए वरुण छोटे-मोटे काम किया करते थे। तो चलिए आज आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।

पढ़ाई के दौरान वरुण धवन करते थे पार्टटाइम जॉब

12वीं पास करने के बाद एक्टर वरुण धवन आगे की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए थे। लंदन यूनिवर्सटी में जहां बाकी बच्चे अपनी कॉलेज लाइफ को एन्जॉय करते थे। वहीं वरुण धवन एक ऐसे लड़के थे। जो पढ़ाई के साथ-साथ पार्टटाइम काम किया करते थे। वरुण लंदन के नाइट क्लब में लोगों को शराब परोसा करते थे। साथ ही टाइम मिलने पर कॉलेज में पैंफलेट तक बेचा करते थे। ऐसे में पता चलता है कि वरुण धवन शुरूआत से ही मेहनती हैं और पैसे की कीमत बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।

वरुण धवन की फैमिली

वैसे तो वरुण धवन का परिवार इंडस्ट्री का जाना-माना परिवार हैं। उनके पिता डेविड धवन की फिल्मों का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। वहीं वरुण की फैमिली में वरुण के एक बड़े भाईं हैं। जिनका नाम रोहित धवन हैं। रोहिन धवन ने फिल्म देसी बॉयज को डायरेक्ट किया था। इसमें एक्टर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। रोहित शादीशुदा हैं। और उनकी पत्नी यानी कि वरुण की भाभी का नाम जानवी देसाई है।

सच्चे दिल के हैं वरुण धवन

वरुण धवन को छठी क्लास में नताशा दलाल संग प्यार हो गया। जिसके बाद स्कूल खत्म होने के बाद लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद तक और इंडस्ट्री में स्टार बनने तक उन्होंने कभी भी नताशा का हाथ नहीं छोड़ा और एक लंबे रिलेशन को वफादारी से निभाते हुए साल 2021 में उन्होंने नताशा संग सात फेरे लेकर उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया। वरुण और नताशा की लव स्टोरी हर किसी को काफी प्रेरित करती है।

वरुण धवन की फिल्में

एक्टर ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। जिसके बाद से उनका जलावा इंडस्ट्री और लोगों पर चला। फिलहाल, वरुण इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नज़र आएंगी। फिल्म को अरुणाचल प्रदेश में शूट किया गया है।

Published on:
24 Apr 2021 01:50 pm