नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का आज जन्मदिन है। वरुण धवन एक ऐसे स्टार हैं। जिन्होंने बेहद ही कम समय में कामयाबी को गले लगाया है। एक्टर ने अपना डेब्यू साल 2012 में आई निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की थी। इस फिल्म के बाद वरुण दर्शकों के फेवरेट बन गए और फिर उनकी फिल्मी सफर तेजी से आगे बढ़ने लगा। वरुण फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। वह नताश दलाल संग रिलेशनशिप में रहे और फिर 24 जनवरी 2021 को उन्होंने गर्लफ्रेंड संग शादी कर ली। बेशक नताशा आज उनकी वाइफ बन चुकी हों, लेकिन एक वक्त था। जब वरुण को उन्हें गर्लफ्रेंड बनाना भी बहुत मुश्किल सा हो गया है। तो चलिए आज आपको वरुण और नताशा की लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।