बॉलीवुड

Arjun Kapoor दे रहें Malaika Arora को प्यार में धोखा? Varun Dhawan ने खोला राज तो ऐसा था चाचा Anil Kapoor का रिएक्शन

हाल में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 7' में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तों को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसके बाद एक्टर के चाचा यानी अनील कपूर (Anil Kapoor) के भी होश उड़ गए।

2 min read
Sep 15, 2022
 Varun Dhawan ने खोला Arjun Kapoor और Malaika Arora के रिश्तों को सच
Varun Dhawan ने खोला Arjun Kapoor और Malaika Arora के रिश्तों को सच

फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारें आते रहते हैं, जिनकी जिंदगी के राज करण जौहर दुनिया के सामने खोलते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी उनको ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन हाल में उनके शो में एक ऐसा खुलासा हुआ, जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इतना ही नहीं ये खुलासा शो के 11वें एपिसोड में आए एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) द्वारा किया गया, जिससे सुनने के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भी होश उड़ गए। दरअसल, शो में वरुण ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तों को लेकर खुलासा किया है।

करण जौहर के इस शो का ये 11वां एपिसोड है, जिसमें वरुध धवन में मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को लेकर बड़ी बात कही है, जो काफी चौंका देने वाली है। शो के रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अर्जुन पर निशाना साधा और अपने सबसे अच्थछे दोस्त को ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बातों-बातों में वरुण ने अर्जुन और मलाइका के रिश्तों को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस को भी गहरा झटका लग सकता है। शो के रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अनिल और करण के सामने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का राज खोल दिया।

यह भी पढ़ें:'लोगों की अटेंशन चाहिए बस...', Vijay Deverakonda पर भड़के Ram Gopal Varma ने सुना दी खरी-खोटी


बात ये है कि करण ने वरुण से पूछा कि 'इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है?'। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने सीधा ही अर्जुन कपूर का नाम लिया। वरुण की इस बात को सुनने के बाद अनिल कपूर भी अपने भतीजे के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि 'उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए'। अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहते हैं कि 'शौकीन आदमी है'। इसके बाद अनिल ने वरुण को वहीं पर रोकते हुए कहा कि 'अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है'।


इसके बाद अनिल कपूर आगे कहते हैं कि 'उसका ब्रेकअप हो जाएगा'। इस बात को सुनने के बाद वरुण धवन कहते हैं कि 'नहीं-नहीं वो नहीं होगा'। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले साल 2017 में मलाइका ने पति अरबाज खान को तलाक किया था, जिसके बाद अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद से दोनों को अक्सर ही साथ देखा जाता है।

यह भी पढ़ें:Jacqueline Fernandez से दिल्ली पुलिस को नहीं मिले कई सवालों के जवाब, क्या Nora Fatehi खोलेंगी कोई राज?

Published on:
15 Sept 2022 02:15 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं