इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को 29 अगस्त और 12 सितंबर के लिए समन भेजा था, लेकिन एक्ट्रेस समय से पहुंच नहीं पाई थीं। हाल में जैकलीन फर्नांडिस से इस केस में संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा की देखरेख में छह अधिकारियों की टीम ने पूछताछ की। इसके अलावा बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने पिंकी ईरानी और जैकलीन फर्नांडिस को आमने-सामने बैठकर क्रोसचेक किया। कई सवालों के जवाब के दौरान दोनों की ओर से दी गई जानकारी में विरोधाभास दिखाई दी, लेकिन इस केस में अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं।