32 साल पहले कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए असहनीय नरसंहार, बर्बरता और कत्लेआम को बड़े पर्दे पर दिखाने वाले निर्देशक विवेद अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वो हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं फिर चाहे वो फिल्मी जगत से जुड़ा हो या राजनीति से। हाल में उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) और अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) को लेकर बड़ा और तीखा तंज कसा है। निर्देशक ने दोनों को 'कॉफी गैंग के लड़कों' कहकर संभोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कुछ फैंस के ट्विटर पर जवाब भी दिए।