फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस के साथ-साथ अपने रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ (Koffee With Karan 7) को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। शो में अब तक काफी सेलेब्स को उनके सीक्रेट्स खोलते देखा जा चुका है। इसी बीच शो में लेटेस्ट फिल्म 'जुग-जुग जियो' में साथ नजर आ चुके अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) पहुंचे, जिसका एक वीडियो करण जौहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा भी किया है।