बॉलीवुड

इस एक्टर की सभी बॉलीवुड फिल्में रहीं सुपरहिट, अब मिलाया साउथ के डायरेक्टर से हाथ

सुकुमार सिर्फ साउथ से मुंबई आए ताकि वह उनके साथ अपने नेक्स्ट मूवी पर डिस्कस कर सकें

2 min read
Jul 08, 2018
Varun Dhawan

बॉलीवुड के यंग स्टार्स में से एक वरुण धवन तेलुगू के जाने-माने डायरेक्टर सुकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकुमार सिर्फ साउथ से मुंबई आए ताकि वह उनके साथ अपने नेक्स्ट मूवी पर डिस्कस कर सकें। भले ये मीटिंग जल्दबाजी में हुई लेकिन सक्सेसफुल रही। अब देखना ये है कि प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब की जाती है। सुकुमार 'आर्या'और 'जगदम' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब उनका और वरुण का साथ जुडऩा फैन्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, जिन्हें एक अच्छी फिल्म देखने को मिल सकती है। हालांकि अब तक पूरी तरह ये तय नहीं है कि यह फिल्म साउथ का रीमेक होगी या नई। लेकिन यह निश्चित है कि यह फिल्म जी एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा।

ये भी पढ़ें

यह अभिनेत्री फ्री में नहीं करेगी सलमान की फिल्म, लेगी इतने करोड़ रु फीस

एपिक ड्रामा फिल्म में वरुण
वरुण के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों वह करण जौहर की अपकमिंग मूवी 'कलंक' में बिजी हैं। 1940 के बैकड्रॉप पर बन रही यह फिल्म एक एपिक ड्रामा होगी जिसमें वरुण के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा की शूटिंग पूरी कर चुके हैं जो कि इसी साल रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया हैं जिन्होंने 'दम लगा के हइशा' बनाई थी। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

वरुण के साथ तीसरा प्रोजेक्ट:
बता दें कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर और शशांक खेतान, वरुण धवन के साथ तीसरा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम 'रणभूमि' हैं। इससे पहले वरुण की दो फिल्में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन चुकी हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' और 'हम्टी शर्मा की दुल्हनियां' दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन शशांक ने किया था। फिल्म में वरूण के अपोजिट आलिया भट्ट थीं और यह सुपरहिट हुई थीं।

ये भी पढ़ें

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, जीवन की पहली बायोपिक और डबल रोल, हीरोइन भी हुई फाइनल
Published on:
08 Jul 2018 04:36 pm
Also Read
View All