
Kiara Advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने कॅरियर की पहली बायोपिक के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ कारगिल में शहीद भारतीय सेना के एक कैप्टन की बायोपिक में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन और 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उनके बलिदान पर बनाई जा रही है। हालांकि इससे पहले अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता की फिल्म 'एलओसी कारगिल' में विक्रम बत्रा का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन उस फिल्म में कई शहीदों की बलिदान गाथा दिखाई गई थी। अब जो फिल्म बन रही है वह सिर्फ विक्रम बत्रा के जीवन पर ही आधारित होगी।
सिद्धार्थ के ओपोजिट कियारा:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सिद्धार्थ के ओपोजिट अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाएंगी। बता दें कि 'एलओसी कारगिल' फिल्म में यह किरदार ईशा देओल ने निभाया था। बता दें कि कियारा को फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी धोनी के किरदार के लिए जाना जाता है। कियारा को अंतिम बार 'लस्ट स्टोरीज' फिल्म में देखा गया था। बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा कियारा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'कलंक' में भी नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल होगा।
करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस:
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेंटर करण जौहर और शब्बीर बॉक्सवाला प्रोड्यूस करेंगे। वहीं विष्णु वरदान इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
सिद्धार्थ का डबल रोल:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल रोल में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा पर रही इस फिल्म में वे विक्रम बत्रा और उनके छोटे भाई के किरदार में नजर आ सकते हैं। बता दें कि अगर ऐसा होता है यह सिद्धार्थ की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे।
Published on:
08 Jul 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
