1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैकलीन ने यह क्या कह दिया सलमान और ऐश्वर्या के बारे में, सभी रह गए दंग

जैकलीन का कॅरियर बनाने में सलमान ने काफी मदद की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 8 Jul 2018, 1:28 PM IST

Jacqueline Fernandiz

Jacqueline Fernandiz

बॉलीवुड की खबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जैकलीन फर्नांडीज अभिनेता सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्त है। वह सलमान को इतना मानती हैं कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वह सलमान के साथ फिल्मों में भी साथ काम कर चुकी हैं। हाल में उन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में काम किया था। इससे पहले इनकी जोड़ी 'किक' फिल्म में भी नजर आ चुकी है। वैसे जैकलीन का कॅरियर बनाने में सलमान ने काफी मदद की है। हाल में जैकलीन ने सलमान का नाम ऐश्वर्या राय से जोड़ दिया। दरअसल जैकलीन ने कहा कि उन्हें सलमान के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है।

यह भी पढ़ें: फिल्म के लिए इस हॉलीवुड सुपरस्टार ने बेच दिया था अपना प्यारा कुत्ता, ऐसे खरीदा वापस

जैकलीन से प्रभावित हो गए थे सलमान:
सलमान और जैकलीन काफी अच्छे दोस्त हैं। इनकी मुलाकात की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल सलमान ने जैकलीन को तब देखा था जब वह फिल्म 'अलादीन'में काम कर रही थीं। सलमान ने उन्हें मिलने को कहा। जब वह सलमान से मिलने गई तो सलमान उनसे काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने जैकलीन के नाम की सिफारिश साजिद नाडियाडवाला और डेविड धवन से की। इसके बाद से जैकलीन को फिल्में मिलने लगी। सलमान ने 'किक' और 'रेस 3' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी जैकलीन को मौका दिया।

यह भी पढ़ें: इन टीवी अभिनेत्रियों ने बोल्ड सीन को साफ कह दिया ना, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

जैकलीन को सलमान—ऐश्वर्या की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद:
हाल में जब जैकलीन से पूछा गया कि उन्हें सलमान खान के साथ किस हीरोइन की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी एकदम परफेक्ट लगती है। जैकलीन ने कहा उन्हें सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी की 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म बेहद पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस जोड़ी की वजह से ही उन्होंने इस फिल्म को कई बार देखा है।