
Sylvester Stallone
हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन की फिल्म 'एस्केप प्लान 2' हाल में रिलीज हुई। 'एस्केप प्लान 2' वर्ष 2013 में आई फिल्म 'एस्केप प्लान' का सीक्वल है। इसे डायरेक्टर स्टीवन सी मिलर ने निर्देशित की है। इसमें हाइटके जेल ब्रेक करने की घटना को दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म में सिलवेस्टर स्टैलोन के साथ अभिनेता माइकल बटिस्टा भी लीड रोल में हैं। डेढ़ घंटे की इस फिल्म में सिलवेस्टर स्टैलोन संघर्ष करते हुए रोमांचक अंदाज में अपनी साथी बटिस्टा बचाने का प्रयास करते हुए नजर आए। इस फिल्म के पहले पार्ट में सिलवेस्टर को एक ऐसी टीम चलाते हुए दिखाया गया है जो लोगों को जेल ब्रेक कर बाहर निकालने में मास्टर है।
फिल्म के लिए बेच दिया था अपना डॉग:
शुरुआती दिनों में सिलवेस्टर स्टैलोन ने काफी संघर्ष किया था। उनकी एक सुपरहिट फिल्म आई थी 'रॉकी'। इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद सिलवेस्टर ने ही लिखी थी लेकिन उनकी स्क्रिप्ट पर कोई फिल्म बनाने को तैयार नहीं था। वह तंगहाली में अपना जीवन गुजार रहे थे। यहां तक की पैसों की कमी की वजह से उन्होंने अपना प्यारा कुत्ता भी बेच दिया था। अंत में एक प्रोड्यूसर ने उनकी स्क्रिप्ट के बदले उन्हें एक लाख डॉलर का आॅफर दिया। हालांकि सिलवेस्टर ने शर्त रखी कि फिल्म में रॉकी का किरदार वे खुद निभाएंगे। इस पर प्रोड्यूसर ने उन्हें मना कर दिया। बाद में प्रोड्यूसर ने उन्हें 4 लाख डॉलर का भी आॅफर दिया लेकिन स्टैलोन अपनी शर्त पर अड़े रहे। प्रोड्यूसर को आखिर झुकना पड़ा लेकिन स्क्रिप्ट के बदले में सिर्फ 25000 डॉलर ही दिए।
पैसा मिलते ही वापस खरीदा अपना डॉग:
स्क्रिप्ट का पैसा मिलते ही स्टैलोन सबसे पहले उस शराब की दुकान पर गए जहां किसी आदमी को उन्होंने अपना कुत्ता बेचा था। उन्होंने तीन दिन तक उस व्यक्ति का इंतजार किया। तीन दिन बाद जब वह आदमी उस शराब की दुकान पर आया तो स्टैलोन ने उससे अपना डॉग वापस खरीदने की बात की लेकिन वह व्यक्ति इस बात के लिए राजी नहीं हुआ। यहां तक की उन्होंने उस व्यक्ति को 15000 डॉलर और Rocky मूवी में एक छोटे से रोल का आॅफर दिया, तब जाकर वह व्यक्ति राजी हुआ। फिल्म में उस आदमी और कुत्ते को देख सकते हैं।
Published on:
5 Jul 2018, 8:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.