2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक जगह पर कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट,मच गया बवाल,भड़का समाज

इस फोटोशूट को लेकर वहां का एक समाज भड़क गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Jul 2018, 3:08 PM IST

marina papen

marina papen

येरूशलम में एक मॉडल के फोटोशूट पर बवाल मच गया। दरअसल एक मॉडल ने पवित्र शहर येरूशलम की पवित्र दीवार के सामने बहुत ही बोल्ड फोटोशूट करवाया। मॉडल के इस फोटोशूट को लेकर काफी बवाल मच गया। इस फोटोशूट को लेकर वहां का एक समाज भड़क गया। अब मॉडल पर समाज नले धार्मिक दुर्भावना का आरोप लगाया है।

कराया न्यूड फोटोशूट:
इरअसल बेल्जियम की एक मॉडल मेरिसा पापेन ले येरूशलम की पवित्र दीवार के सामने न्यूड फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट से यहूदी समाज भड़क गया। मेरिसा ने येरूशलम दौरे की कई सारी तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की हैं। साथ ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें भी। एक तस्वीर में उन्होंने एक छत पर झुककर पश्चिमी दीवार की ओर देखते हुए न्यूड फोटोशूट कराया है।

इजराइली झंडे में भी फोटोशूट:
एक तस्वीर में तो मेरिसा इजराइल के झंडे में भी लिपटी नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह येरूशलम की पवित्र दीवार के सामने न्यूड पोज देती दिख रही हैं। मेरिसा की इन तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग उन पर यहूदियों के खिलाफ दुर्भावना का आरोप भी लगा रहे हैं।

यहूदी समाज के लिए खास है यह दीवार:
बता दें कि जिस दीवार के सामने मॉडल ने न्यूड फोटोशूट करवाया है, वह दीवार यहूदी समाज के लिए बहुत खास और पवित्र है। यहूदी समुदाय के लोग यहां पर प्रार्थना करते हैं। येरूशलम सिर्फ यहूदियों के लिए ही नहीं बल्कि मुसलमानों और ईसाइयों के लिए बहुत पवित्र तीर्थस्थल है।

पहले भी धार्मिक स्थल पर कराया ऐसा फोटोशूट:
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मॉडल मेरिसा ने किसी पवित्र या धार्मिक जगह पर बोल्ड फोटोशूट करवाया हो। इससे पहले भी वह इस तरह के विवादों में रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने मिस्र के एक प्राचीन मंदिर के अंदर भी न्यूड फोटोशूट करवाया था। उस समय उनको हिरासत में भी लिया गया था।

मॉडल की सफाई:
इस न्यूड फोटोशूट पर मॉडल ने इजराइल के एक अखबार का दिए साक्षात्कार में सफाई देते कहा कि उन्होंने दीवार के सामने पोज इसलिए दिया क्योंकि वहां से तस्वीर बेहतर आ रही थी।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन