
Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन बहुत जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आज उनका 37वां बर्थडे है। चलिए जानते हैं वरुण की अपकमिंग फिल्म-सीरीज के बारे में जो उन्हें फिर से बॉलीवुड का किंग बना सकते हैं।
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है ‘बेबी जॉन’। इसे एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स भी हैं। इसे कलीस डायरेक्ट करेंगे। इसमें वरुण का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ये 31 मई 2024 को रिलीज होगी।
राज और डीके की इस वेब सीरीज में दिखेगी वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभू की जोड़ी। ये पहली बार होगा जब ये पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। इसे अमेजन प्राइम पर इसी साल रिलीज किया जा सकता है।
अनीस बज्मी की फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में दिखाई देंगे वरुण धवन (Varun Dhawan)। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर। फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है और अगले साल इसे रिलीज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘भेड़िया’ का भी सीक्वल बन रहा है। इसमें भी वरुण धवन होंगे। फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छी कमाई की थी। इसका सेकंड पार्ट अगले साल रिलीज होगा।
वरुण धवन और शशांक खेतान एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। करण जौहर इसे प्रोड्यूस करेंगे। इसमें जाह्नवी कपूर उनके साथ दिखाई देंगी। 18 अप्रैल 2025 में इसे रिलीज किया जाएगा।
‘भेड़िया’ फिल्म की एंडिंग में वरुण धवन से मिलने पहुंचते हैं स्त्री के दो एक्टर राजकुमार राव और अभिषेक बनर्जी। इससे पता चला था कि ‘स्त्री-2’ में वरुण धवन भी होंगे। पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी ‘स्त्री’ के सीक्वल में वरुण को देखना मजेदार होगा।