बॉलीवुड

Asha Singh Passed Away: नहीं रहीं मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह, मुंबई में इलाज के दौरान हुआ निधन

Veteran actress Asha Singh Death: दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह लगभग 3 महीने से फेंफड़ों के सक्रमण से जूझ रही थी। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
2 min read
Aug 23, 2026
Asha Singh Passed Away
आशा सिंह का हुआ निधन (Photo Source- Instagram/narendra.g333)

Asha Singh Passed Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त को मुंबई में आखिरी सांस ली। आशा सिंह तीन महीनों से फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रही थी।  जैसे ही खबर आई उनके फैंस हैरान रह गए और एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने लगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 80-90 के दशक से आशा सिंह मनोरंजन जगत में एक्टिव थीं। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ने के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके अचानक चले जाने से उनके परिवार, सह-कलाकारों और फैंस को गहरा दुख पहुंचा है। हालांकि, अभी तक उनके परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार और रस्मों पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

फैंस और सितारों ने जताया दुख

आशा सिंह के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया। फैंस और इंडस्ट्री के सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके काम को याद किया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "बुरी खबर। उनकी आत्मा को शांति मिले, ओम शांति।" वहीं एक अन्य फैन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "यह पूरी इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निभाए किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा।" एक अन्य यूजर ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "वह भले ही हमारे बीच से चली गईं, लेकिन उनके अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"

भारतीय मनोरंजन जगत में यादगार सफर

आशा सिंह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह कई वर्षों तक फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी रहीं और दोनों ही माध्यमों में काम किया। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया और अपनी एक्टिंग के जरिए पहचान बनाई। फिल्मों और टेलीविजन शो में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

आशा सिंह के निधन से उन लोगों के बीच एक खालीपन पैदा हो गया है, जिन्होंने सालों से इंडस्ट्री में उनके काम को देखा और सराहा था। उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और फैंस के लिए यह एक दुखद खबर है। लगातार लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Updated on:
23 Aug 2026 01:57 pm
Published on:
23 Aug 2026 01:45 pm
Also Read
View All
कंगना रनौत के ‘सस्ती कॉपी’ वाली टिप्पणी पर तापसी पन्नू ने किया जवाबी हमला, जानें क्या है पूरा मामला

गंजेपन पर हुई ट्रोलिंग पर मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, सलमान के भतीजे ने दिया मजेदार जवाब

‘गधे पर बिठाकर मुंह काला करो’ वीर दास पर फिर भड़के अभिनेता मुकेश खन्ना, बोले- उसने भारत को बेइज्जत किया

‘धक्के खाना, गालियां सुनना, सब सहना होगा’, परेश रावल ने बेटों के डेब्यू पर दी सलाह, बोले- स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा

क्या अकेले हॉस्पिटल नहीं गए थे गोविंदा? सुनीता आहूजा संग अनबन की खबरों के बीच वायरल वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल