बॉलीवुड

पहले फिल्म के जरिए मीडिया की लगाई क्लास अब कवर करने में जुटे ‘संजू’ का ये स्टार

मीडिया से एक बातचीत के दौरान 'संजू' स्टार कहा, अगर हम करीब से फिल्म देखेंगे, तो यह नहीं कह सकते कि पूरे मीडिया ने रिपोर्टिग में सारा काम गलत किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 2:39 PM IST
sanju
sanju

अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि 'संजू' में पूरे मीडिया समुदाय को खराब नहीं दिखाया गया है, बल्कि उद्योग के उस हिस्से पर रोशनी डाली गई है, जो चीजों को सनसनीखेज बनाता है। फिल्म के निर्माताओं पर लीपापोती, मीडिया पर प्रहार और गुणगान करने का आरोप है। लेकिन विक्की का कहना है कि फिल्म पूरे मीडिया समुदाय को गलत नहीं ठहराती है।

विक्की ने मीडिया से एक बातचीत के दौरान कहा, अगर हम करीब से फिल्म देखेंगे, तो यह नहीं कह सकते कि पूरे मीडिया ने रिपोर्टिग में सारा काम गलत किया है। हमने यह कहा है कि मीडिया का एक खंड वास्तविकता, समाचार और तथ्यों को सनसनीखेज बनाता है और उससे कैसे किसी की निजी जिंदगी में अफवाह पैदा होती है, फिल्म में यह दिखाया गया है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने कहा, हमने कभी नहीं कहा कि पूरा मीडिया समुदाय ही गलत है।

विक्की ने कहा, कुछ मीडिया संस्थान हेडलाइन प्रश्नचिन्ह के साथ रखते हैं और वह इससे आरोपों पर बिना जवाबदेही लिए बच निकलते हैं। चलिए, थोड़ा सा विश्लेषण कीजिए..एक आम पाठक प्रश्नचिन्ह को याद नहीं रखता, वह सिर्फ आरोपों को याद रखता है और यही चीज दो लोगों के बीच समीकरणों को खरोंच पहुंचाती है।अभिनेता को लगता है कि कोई भी इस तथ्य को नहीं नकार सकता कि मीडिया ही नहीं प्रत्येक फील्ड में एक खंड ऐसा होता है जो गलत चीजों में संलिप्त होता है।

अभिनेता को लगता है कि कोई भी इस तथ्य को नहीं नकार सकता कि मीडिया ही नहीं प्रत्येक फील्ड में एक खंड ऐसा होता है जो गलत चीजों में संलिप्त होता है।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी