प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप का एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ये वीडियो शूटिंग पर जाते हुए बनाया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने किसी भी तरह का मेकअप नहीं कर रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में सिर्फ अपना आधा चेहरा हे दिखाया है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने शूटिंग पर जाते हुए रिकॉर्ड किया है। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे वो ना ही मॉर्डन कपड़े पहने हुए हैं और ना ही किसी तरह की स्टाइल में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि उन्होंने हेड ऑफ स्टेट के डायरेक्टर से काम पर आते हुए लाइव वीडियो बनाने का आइडिया चुराया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का चेहरा बिना मेकअप के ही काफी ज्यादा ग्लो कर रहा है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस उनपे प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हेड ऑफ स्टेट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर सेट से कई फोटोज भी शेयर की थीं।