Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर जब किसी ने बुरी नजर डाली, तो उनके पति विजय गुस्सा होते हुए नजर आए, जिससे देख फैंस कबीर सिंह से तुलना कर रहे है।
Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद फैंस का प्यार और भी बढ़ गया है। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में परंपरागत अंदाज में शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया और इसके कुछ दिन बाद यानी 4 मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन हुआ, जहां कई सितारों ने भी मौजूदगी दर्ज की।
इस वायरल वीडियो और फोटोज को इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें विजय हमेशा अपनी पत्नी रश्मिका की सुरक्षा करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जब कोई फैन रश्मिका को देख रहा था, तो विजय ने उसे कैमरे की तरफ देखने की सलाह दी, जिससे उनकी पजेसिव नेचर का पता चला। फैंस को ये क्यूट लग रहा है, तो कुछ फैंस इन्हें कबीर सिंह से तुलना कर रहे है और वे इस कपल को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें, शादी की फोटोज में दोनों का पारंपरिक पहनावा भी खूब पसंद किया गया। जिसमें रश्मिका ने शादी में सोने के गहनों के साथ सुंदर साड़ी पहनी थी, जबकि विजय ने धोती और कुर्ता पहनकर शादी की रौनक बढ़ाई।
रिसेप्शन में भी रश्मिका ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और विजय ने क्रीम रंग की वेष्टी कुर्ता पहनकर एक से बढ़कर एक तस्वीरें दी हैं। स्टार्स विजय और रश्मिका का रिलेशनशिप और उनकी सादगी फैंस के दिलों को छू रही है। इस जोड़ी की हर एक्टिविटी पर लोग नजर रखे हुए हैं और उनकी खुशी के लिए दुआएं कर रहे हैं।