बॉलीवुड

विजू खोटे ने किया 7 मिनट का रोल और बदल गई जिंदगी, ‘सरदार का नमक’ खाने के बदले मिले थे 2500 रु

Viju Khote death: बीमारी की वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
2 min read
• •
Sep 30, 2019
viju khote
viju khote

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे (Viju Khote) का सोमवार को निधन (Viju Khote dies) हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बीमारी की वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि विजू खोटे को फिल्म 'शोले' (Sholay) में उनके किरदार कालिया (Kaalia) के जरिए पहचान मिली। फिल्म में उनका डायलॉग, 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है' काफी फेमस हो गया था।

फिल्‍मों में आने से पहले विजू अपना प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। फिल्म 'शोले' में विजू को कालिया के रोल के लिए 2500 रुपये मिले थे। इसके अलावा वह कई कॉमिडी फिल्‍मों में नजर आ चुके थे। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में राबर्ट के किरदार में उनका डायलॉग 'गलती से मिस्‍टेक हो गया' भी लोगों के बीच काफी पसंद किया गया।

बता दें कि शुरुआत में विजू ने फिल्मों में विलेन के रोल निभाए। लेकिन वह कॉमेडी रोल में खुद को ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते थे। इसी वजह से उन्होंने कॉमिडी रोल ही करना शुरु कर दिया था। विजू ने 300 से ज्‍यादा हिंदी, मराठी फिल्‍मों और स्‍टेज शोज में काम किया। इसके अलावा वे कई टीवी शोज में भी नजर आए।

Updated on:
30 Sept 2019 02:29 pm
Published on:
30 Sept 2019 02:29 pm
Also Read
View All
‘इंडस्ट्री में ज्यादा जोड़ियां बची नहीं हैं’, गोविंदा-कोमल के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा के साथ कश्मीरा शाह ने दिए पोज

‘मैं हमेशा सेट पर मौजूद रहूंगी’, अमिताभ-रेखा की फिल्म ‘सिलसिला’ के लिए एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त, वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी का खुलासा

गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग अफवाहों के बीच कुब्रा सैत ने दिया बयान, बोलीं- गॉसिप कब जजमेंट बन गई?

“3 दिन तक खौफ में बैठा रहा”, राजकुमार राव ने सुनाया 26/11 के दिन का किस्सा, बोले- कर रहे थे प्रार्थना

पिता यश जौहर को याद करके भावुक हुए करण जौहर, 22 साल पुराने शो Koffee With Karan का आखिरी सीजन किया अनाउंस