बॉलीवुड

बॉलीवुड के दो यारों ने एक ही दिन दुनिया को कहा अलविदा, बीमारी भी थी एक जैसी

फिरोज खान और विनोद खन्ना एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि खास दोस्त भी थे। जहां 27 अप्रैल 2009 को दिग्गज अभिनेता फिरोज खान का देहांत हुआ था। वहीं मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया। संयोग की बात ये थी कि दोनों ही दोस्तों ने एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

3 min read
Vinod Khanna and Feroz Khan Died on the Same Date with same disease
Vinod Khanna and Feroz Khan Died on the Same Date with same disease

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में मशहूर अभिनेताओं की जब भी बात होती है तो जुंबा पर दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और फिरोज खान का नाम सबसे पहले आता है। विनोद खन्ना और फिरोज खान एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि जिगरी दोस्त भी थे। इनकी दोस्ती का जिक्र पूरी इंडस्ट्री में होता था। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की थी। असल जिंदगी में ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। फिरोज खान और विनोद खन्ना ने साथ में कई फिल्में की थी। जिसमें कई सुपरहिट्स फिल्में शामिल हैं।

कैंसर से हुई दोनों अभिनेताओं की मौत

शानदार अभिनेता और जिगरी दोस्त फिरोज खान और विनोद खन्ना ने तब लोगों को चौंका दिया। जब इन दोनों ने साथ में दम तोड़ा था। फिरोज खान और विनोद खन्ना की मौत कैंसर की वजह से हुई थी। जहां फिरोज को फेफड़े का कैंसर था। वहीं विनोद खन्ना को ब्लड कैंसर था। साल 2009 में फिरोज खान देहांत हो गया था। जिसके 8 साल बाद इसी दिन 2017 में विनोद खन्ना ने भी अंतिम सांस ली। कैंसर की वजह से दोनों ने ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिरोज खान और विनोद खन्ना ने साथ में की कई फिल्में

फिरोज खान और विनोद खन्ना की फिल्मों की बात करें तो 1976 में दिनों की फिल्म 'शंकर शंभू' रिलीज़ हुई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

'कुर्बानी' फिल्म हुई हिट साबित

साल 1980 में फिरोज खान और विनोद खन्ना की फिल्म 'कुर्बानी' रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में फिरोज खान, विनोद खन्ना के अलावा अमरीश पुरी, अमजद खान, जीनत अमान, कादर खान, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी जैसे मशहूर अभिनेता शामिल थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म ने 12 करोड़ का बिजनेस किया था।

'दयावान' में फिरोज-विनोद की जोड़ी ने जीता लोगों का दिल

1988 में फिर फिरोज खान और विनोद खन्ना की एक और फिल्म आई। जिसमें दोनों को साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नज़र आए थे। फिल्म 'दयावान' को फिरोज खान ने ही डायरेक्ट किया था। उनकी ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी।

Published on:
14 Sept 2021 02:00 pm