बॉलीवुड

Madhuri Dixit को Kiss करते वक्त बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, कर दी थी सारी हदें पार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार फिल्म अभिनेता इंटीमेट सीन देते- देते अपने रोल में इतने डूब जाते थे कि वो उस दौरान खुद बेकाबू हो जाते हैं।
3 min read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 1:50 PM IST
Vinod Khanna became uncontrollable while doing the kissing scene
Vinod Khanna became uncontrollable while doing the kissing scene

नई दिल्ली | बॉलीवुड इंडस्ट्री में इंटीमेट और किसिंग सीन देना अब आम बात हो गई है। और ये सीन ना होने के कारण फिल्में भी अधूरी सी लगती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब फिल्मों में ये बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। जो भी एक्टर या एक्ट्रेस इस सीन को देते थे वो खूब सुर्खियां बंटोरते थे। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि इंटीमेट सीन को देते- देते फिल्म अभिनेता अपने रोल में इतने डूब जाते थे कि वो उस दौरान बेकाबू हो जाते थे। ऐसा ही एक वाक्या विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ फिल्म दयावान की शूटिंग करते वक्त हुआ था।

विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सुपरहिट रही फिल्म दयावान की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान विनोद खन्ना को किसिंग सीन देना था। और विनोद माधुरी को किस (Kiss) करते वक्त इतने बेकाबू हो गए थे कि डायरेक्ट के कट कहने के बाद भी वो नही रूक रहे थे। यहां तक कि उन्होंने माधुरी के होंठों (Madhuri Vinod kissing scene) को चबा तक लिया था। इस घटना के बाद से माधुरी ने उनके साथ कोई भी फिल्म नही की।

माधूरी ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा

माधूरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'जब वो उस सीन को शूट कर रही थी तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फिल्म में इस तरह के इंटीमेट सीन भी देने होंगे। और सबसे हैरान करने वाली बात तो ये थी कि जब विनोद ने माधुरी के साथ इस इंटीमेट सीन को शूट किया था उससे कुछ वक्त पहले ही वो अध्यात्म में ध्यान लगाकर लौटे थे।

हालांकि बाद में विनोद खन्ना ने इस घटना के लिए माधुरी से माफी भी मांगी थी। माधुरी दीक्षित का कहना है कि वो आज भी फिल्म में इस सीन को देखकर शॉक्ड हो जाती हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड में इस तरह की यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी फिल्म के सेट पर जब जब इंटिमेट सीन शूट किए गए है तब तब एक्‍टर्स इस सीन को करते हुए बहके हैं। सिनेमा के इतिहास में इस तरह के किस्‍से अक्‍सर सुनने को मिलते हैं। और इसी के बीच बॉलीवुड एक्‍टर विनोद खन्‍ना का नाम भी उन्‍हीं सितारों की लिस्ट में जुड़ चुका है जो बोल्ड सीन देते वक्त खुद पर काबू नहीं रख पाए।

Updated on:
28 Jun 2021, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन