बॉलीवुड

धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती के बीच इस एक्ट्रेस ने डाल दी थी दरार

धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने एक साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है। और साथ-साथ काम करने से दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी हो गई थी। दोनों अपनी दोस्ती के लिए काफी मशहुर भी थे। मगर एक रोज जब धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए शाम को बुलाया तो विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2022, 4:48 PM IST
धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती के बीच इस एक्ट्रेस ने डाल दी थी दरार
धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की दोस्ती के बीच इस एक्ट्रेस ने डाल दी थी दरार

धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना के करियर को लेकर कई मौकों पर मदद की थी। वो विनोद खन्ना के लिए शुरू से ही काफी सपोर्टिव रहे हैं। तो वहीं विनोद भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसा मानते थे। यहां तक कि वो धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में ‘मेरा गाँव मेरा देश’ से अपनी फिल्म सफर की शुरूआत की थी। वहीं, इस फिल्म में लीड एक्टर धर्मेंद्र थे।

पर्दे पर धर्मेंद्र से पहले लोग विनोद खन्ना को अमिताभ बच्चन के साथ देखना पसंद करते थे। लेकिन किसी कारण से फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के बाद से विनोद खन्ना ने बिग बी के साथ काम करना बंद कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र के साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। शूटिंग निपटने के बाद दोस्तों संग बैठ कर पार्टी भी करते थे। धर्मेंद्र को जो भी दिखता था वे उन्हें भी अपने साथ पीने के लिए इनवाइट कर लिया करते थे। ऐसे मे एक दिन शाम के वक्त धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया। मगर विनोद खन्ना ने आने से मना कर दिया।

दरअसल, उन दिनों फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद विनोद ने अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ समय बिताना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा उन दिनों बहुत मशहूर थी। और धर्मेंद्र के बारे में मशहूर है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें महफिल सजाने का शौक था। वहीं अक्सर धर्मेंद्र महफिल जमाकर विनोद खन्ना का इंतजार किया करते थे। अमृता सिंह के करीब आने की वजह से विनोद खन्ना उनकी महफिलों में शामिल नहीं हो पाते थे। धर्मेंद्र को विनोद खन्ना का इस तरह उनकी महफिल से कटना पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़े -रेखा के साथ नहाने के लिए इस एक्टर ने की थी जिद्द, फिर जानिए रेखा ने क्या किया


एक दिन विनोद की इस आदत से परेशान होकर धर्मेंद्र का गुस्सा फूट पड़ा। अंजने में धर्मेंद्र ने अमृता सिंह को भला-बुरा कह दिया, जिसे विनोद सहन नहीं कर पाए। फिर ऐसे में धर्मेंद्र की बात को टाल कर विनोद वहां से जाने लगे। मगर धर्मेंद्र विनोद को रोकने लगे, तो विनोद खन्ना को गुस्सा आ गया और फिर अमृता कि वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद को धक्का दे दिया। तो वहीं विनोद ने धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। इन दोनों दोस्तों के बीट ऐसी लड़ाई देख कर वहां मौजूद लोग काफी हैरान हो गए।

आपको बता दें दोनो एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थें, जिनमें 'द बर्निंग ट्रेन', 'क्षत्रिय' और 'पत्थर और पायल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान को इस एक्टर ने दिया सलाह, कहा चाहे गलती हो या न हो माफी मांग लेनी चाहिए

Published on:
Also Read
View All
बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार