2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान को इस एक्टर ने दिया सलाह, कहा चाहे गलती हो या न हो माफी मांग लेनी चाहिए

बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान सिर्फ लोगों के दिलों पर ही राज नहीं करते बल्कि सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। उनके बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं। अक्सर वो अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने रहते हैं क्योंकि वो अपने इंटरव्यूज में बहुत सी मजेदार बातें बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Jan 2022, 1:58 PM IST

शाहरुख खान को इस अभिनेता ने दी सलाह- 'स्टेज पर जाने से पहले पैंटस् की जिप  कर लेना चेक'

शाहरुख खान को इस अभिनेता ने दी सलाह- 'स्टेज पर जाने से पहले पैंटस् की जिप कर लेना चेक'

इंटरव्यूज में बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलू से लोगों को रूबरू कराते हैं। शाहरुख ने ऐसे ही एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसी एक मजेदार बता बताई थी जिसमें बिग बी ने शाहरुख को दी थी खास सलाह। उनके इंटरव्यू देखने में बड़े दिलचस्प होते हैं। वैसे ही उनका एक इंटरव्यू था जिसमें उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड के सहनशाह ने उन्हें स्टेज पर जाने से बहले 2 सलाह दी थीं।

दरअसल एक बार अमिताभ बच्चन बेहद ही शांत किसी सोच में डूबे हुए थे। तभी शाहरुख ने बिग बी से सवाल किया कि वो स्टेज पर लाइव जाने से पहले आखिरी वक्त में क्या सोचते रहे हैं। इसका बिग बी ने थोड़ा अजीब मगर बहुत ही मजेदार जवाब दिया, उन्होंने कहा - "मैं स्टेज पर जाने से पहले आखिरी काम क्या करता हूं? मैं अपनी पैंट्स की जिप चेक करता हूं।" इसके अलावा बिग बी ने शाहरुख को एक और सलाह दी। उन्होंने कहा चाहे कैसी भी स्थिति हो और अगर गलती न भी हो तो माफी मांग लेनी चाहिए क्योंकि स्टारडम एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है।

यह भी पढ़े - जब भरी महफिल में इस अभिनेता ने शाहरुख खान को कह दिया- 'शट अप'

शाहरुख ने अमिताभ बच्चन की बात बताई - "जब हम बड़े स्टार बन जाते हैं तब लोगो कि सोच बहुत अलग होती है, उन्होने मुझसे कहा, तुम जो भी करते हो वो गलत होता है। तो पहली चीज जो करना हाथ जोड़ कर माफी मांग लेना। उस समय बहुत यंग था तो मैंने उनसे सवाल किया कि अगर मेरी गलती नहीं होगी तो क्यों। तो उन्होंने कहा वही तो मैं कह रहा हुं मांफी मांग लेना और जहां जाओ झुक के बात करना। अगर तुम्हारे साथ कोई बतम्मीजी करें, तुमको मुक्का मारे तो तुम उसका मुक्का मारोगे तो पता है क्या होगा? मैंने पुछा क्या? तुमने पी हुई थी। तो मैंने कहा कि मैनें नहीं पी थी। तो उन्होंने फिर से कहा, नहीं तुमने पी हुई थी। पैसा तुम्हारे सर पर चढ़ गया है, तुम इल्लिगल किस्म के आदमी हो। तुम करप्ट हो गए हो। उनकी इस बात से मैं डर गया था, मैं एक स्टार बनना चाहता हुं और मेरे साथ ये सब हो जाएगा, तो मैंने पुछा फिर कि मैं क्या कर सकता हुं? तो उन्होंने कहा कुछ भी नहीं।"

बता दें कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने साथ में फिल्म 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर-जारा', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'भूतनाथ' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ही एक्टर्स बॉलिवूड के टॉप स्टारस है। दोनों ने एक साथ आखिरी फिल्म 'बदला' की थी। अमिताभ बच्चन की 1978 में आई फिल्म 'डॉन' को दुबारा फिल्माया गया था, इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने और निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़े -रेखा रोते हुए नंगे पाव सड़क पर क्यों दौड़ी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन