1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेखा रोते हुए नंगे पाव सड़क पर क्यों दौड़ी

67 साल की रेखा इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हैं मगर उनसे जुड़े किस्से आज भी मशहूर हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के तो क्या ही कहने! वो फिल्मों में नजर आएं या ना आएं, मगर वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हमेशा ही रहती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Jan 2022, 11:57 AM IST

रेखा रोते हुए नंगे पाव सड़क पर क्यों दौड़ी

रेखा रोते हुए नंगे पाव सड़क पर क्यों दौड़ी

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की तो खूब चर्चा रही है। वहीं एक वक्त आया जब रेखा का नाम एक्टर राज बब्बर से भी जुड़ा था। 80-90 के दशक के कामयाब अभिनेता राज बब्बर और रेखा की करीबी एक वक्त सुर्खियों में थीं। ये वो वक्त था जब राज बब्बर दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल की मौत से सदमे में थे। वहीं, रेखा के मन में अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने की टीस ऐसी थी कि वह उन्हें भुलाये नहीं भूल पा रही थीं।

रेखा और राज बब्बर ने 80 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था। इनमें ‘अगर तुम ना होते’ जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल थी। दर्द में डूबे राज बब्बर और रेखा को एक-दूसरे का साथ मिला तो दोनों भावनात्मक रूप से एक-दूजे के दुःख दर्द बांटते-बांटते करीब आ गए। फिल्मों में साथ काम करते-करते इनकी नजदीकियां बढ़ गई।

वैसे तो सब जानते हैं, राज बब्बर अपनी पत्नी और अभिनेत्री स्मिता पाटिल से बहुत प्यार करते थे। राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी नादिरा से तलाक लेने के बाद स्मिता पाटिल से शादी की थी। हांलाकि राज और स्मिता की गृहस्थी ज्यादा वक्त तक नहीं टिकी थी। बेटे प्रतीक को जन्म देने के बाद कुछ मेडिकल कॉम्पलिकेंशस के चलते स्मिता पाटिल की मौत हो गई थी। और यही वो वक्त था जब दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर रहे थै, दोनों ही अपनी जिंदगी में पूरी तरह से अकेले थे। जिंदगी का यही खालीपन दोनों की नजदीकियां ले आया।

यह भी पढ़े - जब भरी महफिल में इस अभिनेता ने शाहरुख खान को कह दिया- 'शट अप'

80 के दशक में इस जोड़ी की काफी चर्चा होने लगी। अब जब रेखा के साथ राज के अफेयर के चर्चे थे तो रेखा ने उन्हें शादी के लिए अप्रोच किया। राज ने इस शादी से इनकार कर दिया, वहीं इस बात पर रेखा से उनकी लड़ाई हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार - रेखा को उस वक्त राज बब्बर ने कह दिया था कि वह अपनी पहली पत्नी के पास जाना चाहते हैं। ये सुनते ही रेखा राज बब्बर से बेहद खफा हो गईं। दोनों के बीच मुंबई की एक सड़क पर जबरदस्त बहसबाज़ी हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रेखा राज बब्बर से जबरदस्त नाराज़ हो गई थीं। इसके बाद रेखा बेहद मायूस हो गई, उस वक्त उन्होंने चप्पल भी नहीं पहनी थी और आंखों में आंसू लिए उस जगह से नंगे पांव ही दौड़ पड़ीं। उन्हें मुंबई की सड़कों पर दीवानों की तरह दौड़ लगाते कई लोगों ने देखा था।

कई इंटरव्यूज में रेखा से जब इस मामले पर सवाल किए गए तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया था। उन्होंने राज के साथ अपने रिश्ते को भी खुलकर कभी नहीं कुबूला। मगर राज बब्बर ने रेखा से अपने अफेयर के बारे में कभी कुछ नहीं छुपाया। उन्होंने कुबूल किया था कि वह और रेखा कभी बेहद करीब थे।

यह भी पढ़े -फराह खान ने अपने 13 साल के बेटे ज़ार को किया जायदाद से बेदखल, कहा- तू तो जायदाद से गया